फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Two children,s deaths from fever and colra

बुखार व डायरिया से दो मासूमों की मौत

Sat, 22 Jul 2017 10:53 PM IST
अमर उजाला/बहराइच
अमर उजाला/बहराइच Updated Sat, 22 Jul 2017 10:53 PM IST
विज्ञापन
Two children,s deaths from fever and colra
bk hospital
जिला अस्पताल में बुखार व उल्टी-दस्त से पीड़ित दो मासूमों की शनिवार को इलाज के दौरान मौत हो गई। दोनों को गंभीर हालत में जिला अस्पताल पहुंचाया गया था। वहीं, जिला अस्पताल मेें संक्रामक बीमारियों से पीड़ित और 16 रोगी भर्ती हुए हैं। इनमें तीन रोगियों की हालत नाजुक बताई जा रही है। 
विज्ञापन


तराई में बदल रहे मौसम के बीच संक्रामक रोग बच्चों की जिंदगी पर भारी पड़ रहे हैं। आए दिन मौतें हो रही हैं। जिला अस्पताल में शनिवार को सुबह गिलौला के भटपुरवा निवासी महरुल्ला (2) पुत्री शब्बीर को बुखार और उल्टी-दस्त की स्थिति में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन


इलाज के दौरान उसे सांस लेने में भी तकलीफ हुई। दोपहर में मासूम ने दम तोड़ दिया। उधर, बौंडी निवासी रेहान (8) पुत्र सलीम को भी नाजुक हालत में परिवारीजन जिला अस्पताल लाए। उसे भी बचाया नहीं जा सका। वहीं उल्टी, दस्त, बुखार व बर्थ एक्सपीसिया से पीड़ित और 16 रोगी भर्ती हुए हैं। इनमें चेतन (एक), सज्जन अली (4) और मन्नू (2) की हालत नाजुक बताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed