{"_id":"57c9b99e4f1c1baa062cb40a","slug":"two-children-died-from-meningitis","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिमागी बुखार से दो बच्चों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिमागी बुखार से दो बच्चों की मौत
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 02 Sep 2016 11:10 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले में दिमागी बुखार से पीड़ित दो अन्य मासूमों की जान चली गई। दोनों जिला अस्पताल में भर्ती थे। बुखार व अन्य संक्रामक रोगों से पीड़ित 16 अन्य मरीज जिला अस्पताल में भर्ती कराए गए हैं। इनमें तीन रोगियों की हालत नाजुक बताई जा रही है।
तराई में दिमागी बुखार का कहर लगातार जारी है। दो दिन पूर्व तेज बुखार के चलते बौंडी के नंदवल निवासी अजमल (5) पुत्र निसार को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। शुक्रवार सुबह अजमल की तबियत अचानक बिगड़ गई।
झटके के साथ उसे बेहोशी छाने लगी। डॉक्टरों ने उसे लखनऊ रेफर करने की बात कही लेकिन उसी दौरान अजमल ने दम तोड़ दिया। उधर गुरुवार को नवाबगंज निवासी अंकिता (7) पुत्री राकेश कुमार को भर्ती कराया गया था। उसने भी बुखार, झटके व अकड़न के बीच शुक्रवार सुबह अंतिम सांस ली।
विज्ञापन
उधर बुखार, उल्टी, दस्त व अन्य रोगों से पीड़ित 16 लोग जिला अस्पताल में भर्ती कराए गए हैं। इनमें चार रोगियों की हालत नाजुक बताई जा रही है। उनमें अफसाना (4), गुड़िया (6), उमेश (7) और बबलू (3) शामिल हैं।
जिला अस्पताल के वरिष्ठ बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. केके वर्मा ने बताया कि जिन दो बच्चों की मौत हुई है। वह दिमागी बुखार की चपेट में थे। उन्हें जिला अस्पताल लाने में परिवारीजनों ने काफी देर की। पहले उनका इलाज निजी चिकित्सकों से करवाया। सही इलाज न मिलने के चलते बच्चों की तबियत बिगड़ी तब उन्हें जिला अस्पताल लाया गया।