{"_id":"585023e74f1c1b676f64a779","slug":"two-children-died-from-cold-diarrhea","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोल्ड डायरिया से दो बच्चों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोल्ड डायरिया से दो बच्चों की मौत
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 13 Dec 2016 10:07 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तराई में कड़ाके की ठंड के चलते कोल्ड डायरिया का कहर जारी है। मंगलवार को जिला अस्पताल में भर्ती दो मासूमों की कोल्ड डायरिया से मौत हो गई। वहीं बर्थ एक्सपीसिया की चपेट में आकर एक नवजात ने दम तोड़ा है। विभिन्न संक्रामक रोगों से पीड़ित अन्य 18 रोगी भर्ती कराए गए हैं। इनमें तीन रोगियों की हालत नाजुक बताई जा रही है।
तराई में लुढ़क रहे पारे के बीच कोल्ड डायरिया कहर बरपाने लगी है। जिला अस्पताल में कोल्ड डायरिया से पीड़ित हुजूरपुर निवासी विपिन (डेढ़) पुत्र मुलायम व भिनगा में जोगरा निवासी शमशुद्दीन (6) पुत्र गुलाम मोहम्मद को परिवारीजनों ने सोमवार को भर्ती कराया था। दोनों बच्चों को उल्टी, दस्त और बुखार की शिकायत थी।
मंगलवार सुबह विपिन की हालत बिगड़ गई। इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। दोपहर में शमशुद्दीन की भी मौत हो गई। परिवारीजन रोते बिलखते दोनों मासूमों के शव लेकर लौट गए। उधर रामगांव में किशुनपुर मीठा निवासी ननके की पत्नी गीता ने मंगलवार सुबह बेटे को जन्म दिया। कुछ देर बाद ही उसकी तबियत बिगड़ने लगी।
विज्ञापन
आनन-फानन में नवजात को चिल्ड्रेन वार्ड के आईसीयू में भर्ती कराया गया जहां इलाज के दौरान नवजात की मौत हो गई। उधर निमोनिया, डायरिया और बुखार से पीड़ित अन्य 18 रोगी जिला अस्पताल में भर्ती कराए गए हैं। इनमें विशेश्वरगंज निवासी चांद (3), हुजूरपुर निवासी रमेश (2) व तेजवापुर निवासी रंजन (2) की हालत नाजुक बताई जा रही है।