{"_id":"64ece26b1a3275a7190cfa16","slug":"two-arrested-while-crossing-the-border-by-smuggling-fertilizer-four-absconding-bahraich-news-c-98-1-slko1011-2594-2023-08-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: खाद तस्करी कर बार्डर पार कर रहे दो गिरफ्तार, चार फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: खाद तस्करी कर बार्डर पार कर रहे दो गिरफ्तार, चार फरार
Mon, 28 Aug 2023 11:37 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
Updated Mon, 28 Aug 2023 11:37 PM IST
विज्ञापन
बहराइच। भारत-नेपाल की खुली सीमा का फायदा लेकर खाद तस्करी कर रहे दो युवकों को सोमवार को एसएसबी व कृषि टीम ने दबोच लिया। हालांकि चार तस्कर भाग निकले। पकड़े गए तस्करों को जेल भेज दिया गया है।
जिला कृषि अधिकारी सतीश पांडेय ने बताया कि सूचना पर अपर जिला कृषि अधिकारी ज्ञान प्रकाश श्रीवास्तव व एसएसबी ने छापा मारा। इस दौरान नेपाल के बांके निवासी अनिल रैदास व जगराम रैदास को खाद के साथ दबोचा गया। इनके अन्य साथी साइकिल छोड़ कर भाग निकले। मौके से छह साइकिल व 10 बोरी खाद बरामद हुई है।