फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Truck overturns in pit, woman dead, soldier injured

पुलिस जीप में टक्कर मारने के बाद ट्रक खड्ड में गिरी, महिला की मौत, सिपाही घायल

Mon, 15 Jun 2020 09:45 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 15 Jun 2020 09:45 PM IST
विज्ञापन
Truck overturns in pit, woman dead, soldier injured
खुटेहना (बहराइच)। गोंडा-बहराइच मार्ग पर कोल्हुवा गांव के पास हाईवे पर बाइक सवारों को वैन ने टक्कर मार दी। हादसे की जांच करने पहुंची पुलिस जीप में ट्रक ने टक्कर मार दी। इसके बाद ट्रक गड्ढे में पलट गया। ट्रक की चपेट में आकर महिला की मौत हो गई। सिपाही समेत तीन लोग घायल हुए हैं। वहीं, मार्ग पर दो हादसे होने से आक्रोशित ग्रामीणों ने नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। पुलिस को भीड़ हटाने के लिए कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। मार्ग पर लगभग दो घंटे तक जाम के हालात बने रहे।
विज्ञापन

पयागपुर थाना अंतर्गत कोल्हुवा गांव निवासी चांदबाबू और राजू बाइक से खुटेहना चौराहा गए थे। सोमवार को अपरान्ह 11 बजे दोनों अपने गांव आ रहे थे। गोंडा-बहराइच मार्ग पर कोल्हुवा के निकट वैन ने बाइक में टक्कर मार दी, जिससे दोनों लोग घायल हो गए। दुर्घटना के बाद लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई। सूचना पाकर हादसे का जांच करने हेड कांस्टेबल प्रभुनाथ तिवारी पुलिस बल के साथ जीप से पहुंचे।
विज्ञापन

पुलिस मामले की जांच कर रही थी, जबकि पुलिस वाहन संख्या यूपी 40 जी 0290 में सिपाही विवेक कुमार बैठा था। इसी दौरान गोंडा से आ रहे ट्रक ने जीप में पीछे से टक्कर मार दी। जिससे विवेक घायल हो गए। वहीं जीप में टक्कर मारने के बाद ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। इससे गांव निवासी मुकिरा (47) पत्नी मुस्तकीम घायल हो गई। पुलिस ने महिला व घायल सिपाही मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। लेकिन महिला नेे इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

हादसों की सूचना पाकर जुटे विशाल पांडेय, रमेश तिवारी, ओंकार वर्मा, धर्मराज वर्मा, दिलीप, नान्हूं, ओमप्रकाश आदि ने प्रदर्शन किया। लोगों की भीड़ के कारण मार्ग पर जाम लग गया। सभी ने कहा कि हाईवे के दोनों ओर पटरी काफी गहरी है। इससे आए दिन हादसे हो रहे हैं। पुलिस ने समझा कर घर भेजा। थानाध्यक्ष मुकेश सिंह ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। दुर्घटनाग्रस्त ट्रक व वैन को कब्जे में ले लिया गया है। जबकि घायलों को अस्पताल मेें भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed