{"_id":"68e42697c2e0b6b2860310f8","slug":"truck-loaded-with-basmati-rice-seized-bahraich-news-c-98-1-bhr1024-137826-2025-10-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: बासमती चावल से भरा ट्रक सीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: बासमती चावल से भरा ट्रक सीज
Tue, 07 Oct 2025 01:59 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
Updated Tue, 07 Oct 2025 01:59 AM IST
विज्ञापन
मिहींपुरवा में मंडी समिति द्वारा पकड़ा गया बासमती चावल लदा ट्रक। -संवाद
बहराइच/मिहींपुरवा। कृषि उत्पादन मंडी समिति मिहींपुरवा की टीम ने बासमती चावल से भरे ट्रक को पकड़कर सीज कर दिया है। ट्रक के दस्तावेज संदिग्ध पाए जाने और वाहन के गलत दिशा में जाने पर मंडी समिति की टीम ने वाहन को कब्जे में लेकर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट के न्यायालय में रिपोर्ट प्रस्तुत की, जिस पर न्यायालय ने ट्रक सहित चावल को सीज करने का आदेश दिया।
प्रभारी मंडी सचिव राम औतार ने बताया कि नानपारा–लखीमपुर हाईवे पर कुड़वा मोड़ के पास नियमित जांच के दौरान शनिवार शाम करीब छह बजे ट्रक को रोका गया। जांच में पाया गया कि ट्रक में 417 क्विंटल बासमती चावल लदा था। चालक ने कागजात प्रस्तुत कर चावल बरेली जिले के बहेड़ी से राजस्थान के गोलारार स्थित मंगलराम लघु उद्योग के लिए ले जाने की बात कही थी।
हालांकि वाहन राजस्थान की विपरीत दिशा, यानी बढ़नी बार्डर की ओर जा रहा था। पूछताछ में चालक ने बताया कि चावल की डिलीवरी बढ़नी में होनी थी, लेकिन प्रस्तुत मंडी प्रपत्रों में इसका कोई उल्लेख नहीं था। साथ ही, दस्तावेजों की समय सीमा भी समाप्त हो चुकी थी।
विज्ञापन
प्रभारी सचिव राम औतार ने बताया कि विक्रेता से सही दस्तावेज मांगे गए, किंतु उसकी ओर से भी उचित प्रमाणपत्र प्रस्तुत नहीं किया जा सका। इस पर रिपोर्ट मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट न्यायालय में प्रस्तुत की गई। सीजेएम ने ट्रक सहित चावल को सीज करने का आदेश पारित किया। इसके बाद सोमवार देर शाम वाहन को चावल सहित सीज कर दिया गया।