फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Tricolor waved with pride on Republic Day

गणतंत्र दिवस पर शान से लहराया तिरंगा

Sat, 28 Jan 2017 12:32 AM IST
अमर उजाला/बहराइच
अमर उजाला/बहराइच Updated Sat, 28 Jan 2017 12:32 AM IST
विज्ञापन
Tricolor waved with pride on Republic Day
कार्यक्रम प्रस्तुत करते बच्चे - फोटो : अमर उजाला
गणतंत्र दिवस के अवसर पर गुरुवार को जिले में तिरंगा शान से लहराया। पुलिस लाइंस में मान प्रणाम के बाद अग्निशमन व पुलिस के जवानों ने हैरतअंगेज करतब दिखाए। विभिन्न स्कूलों के छात्र-छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। स्कूल व कॉलेजों में भी लोगों ने गणतंत्र दिवस पर अपने-अपने अंदाज में देश की एकता और अखंडता अक्षुण रखने का संकल्प लेते हुए राष्ट्रीय पर्व को मनाया। सांस्कृतिक कार्यक्रम व खेलकूद प्रतियोगिताओं का भी आयोजन हुआ। पुलिस लाइंस में सजी भारत माता की झांकी आकर्षण का केंद्र रही। 
विज्ञापन


गणतंत्र दिवस की धूम गुरुवार को जिले भर में रही। सुबह नौ बजे कलेक्ट्रेट में ध्वजारोहण हुआ। यहां गणतंत्र की बेहतर स्थापना का संकल्प सभी ने लिया। इस मौके पर स्कूलों के छात्र-छात्राओं ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया। पुलिस लाइंस में 9.30 बजे एसपी सालिकराम वर्मा ने अन्य अधिकारियों के साथ मान प्रणाम ग्रहण किया। महिला और पुरुष जवानों की परेड सलामी आकर्षण का केंद्र रही। इसके बाद पुलिस और अग्निशमन कर्मियों की ओर से हैरतअंगेज करतब दिखाए गए। सैनिक इंटर कॉलेज, बाल शिक्षा निकेतन, सेवेंथ डे समेत विभिन्न स्कूलों के छात्र-छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।
विज्ञापन


परेड मैदान में सजी भारत माता की भव्य झांकी व सामूहिक देश भक्ति गीत आकर्षण चुराते रहे। स्कूल, कॉलेजो व अन्य संस्थानों में भी गणतंत्र दिवस की धूम रही। राजकीय आईटीआई में प्रधानाचार्य नेे ध्वजारोहण किया। संस्थान के प्रशिक्षुओं ने राष्ट्रगान, राष्ट्रगीत व भ्रष्टाचार और दहेज प्रथा के उन्मूलन पर नाटक का मंचन किया। महिला महाविद्यालय में महाविद्यालय प्रबंध समिति के सचिव मदनलाल अग्रवाल ने ध्वजारोहण किया। यहां महाविद्यालय की प्राचार्या प्रमिला व सभी शिक्षिकाएं मौजूद रहीं। छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


किसान डिग्री कॉलेज में प्राचार्य डॉ. एसपी सिंह की अगुवाई में गणतंत्र दिवस मनाया गया। बाबा सुंदर सिंह मूकबधिर विद्यालय, स्टेट बैंक में भी ध्वजारोहण हुआ। छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। शिवांशु सुशील महाविद्यालय सुहापारा में प्रबंधक उत्कर्ष प्रधान ने ध्वजारोहण किया। संस्थापिका पल्लवी ने मतदान की शपथ दिलाई। सैनिक किड्स डे बोर्डिंग स्कूल में प्रबंधक संजय गौड़ ने ध्वजारोहण किया। इसके पूर्व सैनिक इंटर कॉलेज के छात्रों की ओर से प्रभातफेरी निकाली गई। यहां प्रधानाचार्य शालिनी श्रीवास्तव, जमील, सुंदरलाल, रेखा आदि मौजूद रहे।

फ्यूचर किड्स एकेडमी बड़ीहाट में प्रबंधक विनय कुमार सिंह विसेन ने ध्वजारोहण किया। इस मौके पर नन्हें-मुन्हें छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। कस्तूरबा गांधी विद्यालय कैसरगंज में वार्डेन रश्मि श्रीवास्तव ने ध्वजारोहण किया। यहां शिक्षिका माध्वी, नंदिनी द्विवेदी आदि मौजूद रहे। बेगमपुर स्थित कस्तूरबा विद्यालय में वार्डेन इरफाना तस्नीम ने ध्वजारोहण किया। छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।

कटी चौराहा स्थित ड्रीम इंडिया स्कूल में किसान पीजी कॉलेज के सेवानिवृत्त प्राध्यापक सुरेंद्र मोहन त्रिपाठी मुख्य अतिथि रहे। उन्होंने ध्वजारोहण किया। इस मौके पर प्रधानाचार्या पारुल प्रधान आदि मौजूद रहे। अमीनपुर नगरौर में प्रधानाचार्या सीमा ने ध्वजारोहण किया। यहां शिक्षिका सुमन, सौम्या आदि मौजूद रहे। गायत्री पीजी कॉलेज रिसिया में शिक्षक कृष्णलाल श्रीवास्तव ने ध्वजारोहण किया। सांस्कृतिक कार्यक्रम भी हुए।

शहर के सूफीपुरा मोहल्ले में स्थित वीवीएमएस स्कूल में विमलेश ने ध्वजारोहण किया। महिला समाख्या की ओर से संचालित कस्तूरबा विद्यालय में मुख्य अतिथि श्रम विभाग के मंडलायुक्त शमीम अख्तर ने ध्वजारोहण किया। मौलाना अबुल कलाम आजाद पब्लिक जूनियर स्कूल नाजिरपुरा में मु्ख्य अतिथि मोहम्मद अब्दुल्ला ने ध्वज फहराया। गायत्री बाल संस्कारशाला में प्रबंधक रामकुमार श्रीवास्तव ने ध्वजारोहण किया। देव संस्कृत ग्रामोदय इंटर कॉलेज रामपुर बाबागंज में प्रबंधक संजीव श्रीवास्तव ने ध्वज फहराया। संत पथिक विद्यालय में प्रबंधक अवधेश नारायण अग्रवाल ने ध्वजारोहण किया।             
 
जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से कांग्रेस भवन पर तिरंगा फहराया गया। जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर सिंह आजाद ने गणतंत्र को अक्षुण रखने का संकल्प दिलाया। अखिल भारतीय स्वतंत्रता संग्राम सेनानी उत्तराधिकारी संगठन की ओर से सेनानी भवन सभागार में विचार गोष्ठी का आयोजन हुआ।

शहीद उद्यान में स्थापित महापुरुषों की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। गोष्ठी को विशिष्ट अतिथि पंडित महोदव मिश्र, बहराइच विकास मंच के राजेश त्रिपाठी, अधिवक्ता विचार मंच के अनिल त्रिपाठी आदि ने संबोधित किया। सरस्वती विद्या मंदिर माधवपुरी में प्रधानाचार्य उत्तम कुमार मिश्र ने ध्वजारोहण किया। वहीं सरस्वती शिशु मंदिर में प्रबंधक श्रीनाथ शुक्ल ने ध्वज फहराया। इस मौके पर छात्र-छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।            
 
सुहापारा में स्थित शिवांशु सुशील महाविद्यालय में खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। प्रतियोगिता में अभिषेक कुमार प्रथम, अंजनी द्वितीव व सचिन तृतीय रहे। महाविद्यालय प्रबंध समिति ने वरिष्ठ सदस्य आनंद मोहन प्रधान ने प्रतिभागी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया।             


नवाबगंज के बाबागंज में स्थित ब्लॉक मुख्यालय भवन पर गणतंत्र दिवस के मौके पर ध्वजारोहण हुआ। लेकिन ध्वज फहराने के बाद कर्मचारियों ने उसे नहीं उतारा। पूरी रात ध्वज पानी में भीगा। इस मामले में जब खंड विकास अधिकारी से वार्ता की गई तो उन्होंने फोन रिसीव करने के बाद आवाज न सुनाई पड़ने की बात कहते हुए फोन काट दिया।             

            
राजीचौराहा। हरदी थानाध्यक्ष निर्भय नारायण सिंह को पुलिस अधीक्षक सालिकराम वर्मा ने गुरुवार को सम्मानित किया। एसओ ने बताया कि गणतंत्र दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में एसपी ने एसओ को पांच हजार रुपये तथा प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। एसपी द्वारा यह सम्मान थाना क्षेत्र में 90 हजार नकदी बरामद करने, असलहा फैक्ट्री का खुलासा करने तथा भारी मात्रा में कच्ची शराब बरामद कर उस पर अंकुश लगाने पर दिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed