फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Trees and poles fell in the rain

तेज हवा के साथ झमाझम बरसात, पेड़ व खंभे गिरे

Sun, 21 Jun 2020 10:09 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 21 Jun 2020 10:09 PM IST
विज्ञापन
Trees and poles fell in the rain
बहराइच। तराई में शनिवार की रात से लेकर रविवार की शाम तक झमाझम बरसात हुई। तेज हवा के साथ बरसात होने के कारण कई स्थानों पर पेड़ धराशायी हो गए तो कुछ जगहों पर बिजली के खंभे गिर गए। कई जगह घरों में पानी भर गया। वहीं सड़कों पर जलभराव के कारण लोगों का आवागमन में दिक्कतें हुईं। बिजली गुल रहने से लोगों को अंधेरे में रहने को मजबूर होना पड़ा। ग्रामीण इलाकों में हालात और खराब रहे। जिले में लगभग 70 मिलीमीटर बरसात रिकॉर्ड की गई है।
विज्ञापन

तराई में शनिवार रात से ही मौसम ने करवट ले ली। रात को अचानक तेज हवाएं चलनी शुरू हो गईं। इसके बाद तेज बरसात का दौर जारी हुआ। रात से लेकर सुबह तक झमाझम बरसात होती रही। बरसात के कारण सड़कों पर दो फुट से अधिक पानी भर गया। रविवार की सुबह से लेकर दोपहर तक भी बरसात जारी रही।
विज्ञापन

शहर में नालों की सफाई नहीं किए जाने के कारण हालात बदतर रहे। तेज हवाओं के साथ बरसात होने के कारण जिले के तेजवापुर, फखरपुर, हुजूरपुर आदि इलाकों में कई स्थानों पर पेड़ धराशायी हो गए। शहर के मोहल्ला नाजिरपुरा में लोहिया चौराहे के निकट लगा बिजली का खंभा भी तेज बरसात के कारण टूटकर गिर गया। मोहल्ला निवासी मुश्ताक अहमद के मकान पर गिरते ही हड़कंप मच गया। सूचना मिलने पर पावर कार्पोरेशन की ओर से आपूर्ति बंद कर दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

करीब दस घंटे तक मोहल्ले की बिजली आपूर्ति ठप रही। मौसम वैज्ञानिक डॉ. एमपी सिंह ने बताया कि बरसात के कारण तापमान में गिरावट दर्ज हुई है। जिले में करीब 70 मिलीमीटर बरसात रिकॉर्ड की गई है।

खेतों में पानी भरने से धान की रोपाई शुरू
बहराइच। जिले में हुई तेज बरसात से किसानों के चेहरे खिल गए हैं। ग्रामीण इलाकों में झमाझम हुई बरसात के कारण खेतों में पानी भर गया है, जिसके बाद किसानों को धान की रोपाई करने का सही समय मिला है। किसानों ने खेतों में धान की रोपाई शुरू करा दी है। कोरोना की दहशत के बीच तराई में हो रही बरसात से किसान खुश नजर आ रहे हैं। फसल अनुसंधान केंद्र के प्रभारी डॉ. एमपी सिंह ने बताया कि धान की रोपाई किए जाने का सही मौका है। किसानों को समय से रोपाई शुरू कर देनी चाहिए। वहीं जिन किसानों के खेत अभी तैयार नहीं हैं। वह धूप निकलते ही खेत की जोताई शुरू कर दें। बरसात को देखते हुए अच्छा उत्पादन होने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed