फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Trees and pillars fell due to rain, power failure

आंधी-बारिश से गिरे पेड़ और खंभे, बिजली गुल

Wed, 01 Jun 2022 11:36 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 01 Jun 2022 11:36 PM IST
विज्ञापन
Trees and pillars fell due to rain, power failure
बहराइच में बुधवार को आंधी-पानी में डाकघर कालोनी में पेड़ गिरने से कचेहरी मार्ग पड़ा पेड़ व क्षतिग - फोटो : BAHRAICH
बहराइच। बुधवार दोपहर बाद अचानक आई तेज आंधी तूफान व बारिश से शहर के कई इलाकों में लगे भारी भरकम पेड़ गिर गए। पेड़ की चपेट में आकर विद्युत पोल समेत कई वाहन व मकान क्षतिग्रस्त हो गए। बारिश से बचने के लिए पेड़ के नीचे खड़े राहगीरों में पेड़ व विद्युत पोल गिरने से भगदड़ मच गई। हालांकि कहीं कोई जनहानि नहीं हुई। लेकिन आंधी-बारिश से लाखों के नुकसान का अनुमान है।
विज्ञापन

बुधवार की दोपहर बाद करीब तीन बजे शहरी इलाकों में तेज आंधी के साथ अचानक मौसम ने करवट बदलना शुरू किया। इस दौरान तेज बारिश शुरू हो गई। अचानक आई तेज बारिश से शहर के मोहल्ला खत्रीपुरा स्थित प्रधान डाकघर के समीप शूटिंग के अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी आलोक श्रीवास्तव मार्ग पर स्थित अधिवक्ता विवेक श्रीवास्तव के चैंबर के सामने लगा वर्षों पुराना नीम का भारी भरकम पेड़ धराशाई हो गया। पेड़ के धराशाई होने से उसके पास लगे विद्युत पोल व तार भी चपेट में आकर गिर गए, आधा दर्जन वाहन पेड़ के नीचे दबकर क्षतिग्रस्त हो गए।
विज्ञापन

वहीं पेड़ के नीचे बारिश से बचने के लिए खड़े राहगीरों में भगदड़ मच गई। जिसमें कुछ राहगीरों को हल्की चोटें आई। आंधी पानी-आने से बिजली विभाग की ओर से आपूर्ति ठप कर दी गई। इसलिए एक बड़ा हादसा होने से बच गया। बीच मार्ग पर गिरे भारी भरकम पेड़ से घंटों आवागमन बाधित रहा। शहर के बशीरगंज मोहल्ले में भी अधिवक्ता चंद्रप्रकाश श्रीवास्तव के घर के बाहर लगा वर्षों पुराना नीम का पेड़ गिरने से अधिवक्ता का मकान क्षतिग्रस्त हो गया। मकान की रेलिंग टूटकर गिर गई। लाखों के नुकसान होने की आशंका जताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आंधी-बारिश से शहर के महाराज सिंह इंटर कॉलेज की बाउंड्रीवाल क्षतिग्रस्त होने के साथ शहर के अन्य मोहल्लों में विद्युत तार टूटकर गिर गए है। तेज आंघी के साथ महज आधे घंटे हुई तेज बारिश ने शहर के सफाई व्यवस्था की पोल खोलकर रख दी। कई मोहल्लों में जलभराव की स्थित बनी रही। शहर के कई इलाकों की बिजली व्यवस्था घंटों बाधित रही। हालांकि मौसम के अचानक करवट बदलने से भीषण तपती हुई गर्मी में लोगों कुछ राहत जरूर मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed