फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Transformer burnt, population of 11 thousand remained without electricity for 36 hours

Bahraich News: ट्रांसफाॅर्मर जला, 36 घंटे तक बिना बिजली रही 11 हजार की आबादी

Mon, 17 Mar 2025 12:00 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Mon, 17 Mar 2025 12:00 AM IST
विज्ञापन
Transformer burnt, population of 11 thousand remained without electricity for 36 hours
फखरपुर की ग्राम पंचायत खालिदपुर व परशुरामपुर का खराब पड़ा विद्युत ट्रांसफाॅर्मर।
फखरपुर (बहराइच)। विकासखंड फखरपुर के कस्बा स्थित ग्राम पंचायत खालिदपुर व परशुरामपुर का ट्रांसफाॅर्मर शनिवार सुबह जल गया था। इसके चलते 36 घंटे तक 11 हजार की आबादी को बिना बिजली के रहना पड़ा। इस दौरान रोजेदारों को सबसे अधिक परेशानी हुई। खबर लिखे जाने तक रविवार शाम छह बजे तक आपूर्ति शुरू नहीं हो सकी थी।
विज्ञापन


फखरपुर विकासखंड से जुड़े खालिदपुर व परशुरामपुर में लगभग 11 हजार की निवास करती है। शनिवार सुबह लगभग छह बजे इन दोनों गांवों को आपूर्ति देने वाला ट्रांसफाॅर्मर अचानक जल गया। स्थानीय निवासी सोनू, तारिक, वारिस, दिनेश, अनिल आदि ने आरोप लगाते हुए बताया कि स्थानीय लोगों ने रमजान का हवाला देते हुए तत्काल इसकी शिकायत बिजली विभाग को दी। फिर भी विभागीय जिम्मेदार मौन बने रहे और शनिवार को ट्रांसफाॅर्मर नहीं बदला गया। रविवार को एक बार फिर रोजेदारों को परेशानी होने की बात कहते हुए शिकायती की गई। इसके बाद दोपहर में ट्रांसफाॅर्मर तो रख दिया गया, लेकिन शाम छह बजे तक आपूर्ति नहीं शुरू हुई। इससे स्थानीय लोगों में आक्रोश रहा।
विज्ञापन


नया ट्रांसफाॅर्मर रखवा दिया गया है। जल्द आपूर्ति शुरू हो जाएगी। -धर्मेंद्र कुमार, एसडीओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed