{"_id":"bc671264e93e0c4ca546120dc53f063a","slug":"train-cancelled-from-jarwal-station-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जरवलरोड से कल निरस्त रहेगी ट्रेन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जरवलरोड से कल निरस्त रहेगी ट्रेन
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच
Updated Fri, 21 Aug 2015 09:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहराइच। पूर्वोत्तर रेलवे ने गोंडा से लखनऊ जाने वाली दो ट्रेनों को निरस्त करते हुए एक दिन के लिए दो ट्रेनों के परिचालन में भी बदलाव किया है।
ऐसे में जरवलरोड से यात्रा करने वाले यात्रियों को 23 अगस्त को दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा।
पूर्वोत्तर रेलवे के लखनऊ मंडल के जनसंपर्क अधिकारी आलोक कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि रेलखंड पर मरम्मतीकरण कार्य के कारण बुढ़वल से गोंडा रेलखंड पर चलने वाली पैसेंजर ट्रेन 55049 और 55032 को निरस्त कर दिया गया है।
उन्होंने बताया कि इसके साथ ही सीतापुर कैंट से गोंडा जाने वाली गाड़ी 55034 का शॉर्ट टर्मिनेशन बुढ़वल स्टेशन पर किया जाएगा, जबकि गोंडा से लखनऊ जाने वाली सवारी गाड़ी 55031 को बुढ़वल से लखनऊ रेलवे स्टेशन तक ही संचालित किया जाएगा।
यह परिवर्तन महज 23 अगस्त तक ही प्रभावी रहेगा। इसके चलते गोंडा और बहराइच के रेलयात्रियों को जरवलरोड से लखनऊ-बाराबंकी जाने में दिक्कत का सामना करना पड़ेगा।