फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Traditionally celebrated Deep festival, boils crackers

परंपरागत तरीके से मनाया दीप पर्व, फोड़े पटाखे

Tue, 29 Oct 2019 10:51 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 29 Oct 2019 10:51 PM IST
विज्ञापन
Traditionally celebrated Deep festival, boils crackers
बहराइच नगर में दीपावली के अवसर पर आतिश्बाजी करते लोग। - फोटो : BAHRAICH
बहराइच। दीपों का पर्व दीपावली रविवार को जिले में परंपरागत तरीके से मनाया गया। इस अवसर पर लोगों ने भगवान गणेश व मां लक्ष्मी का पूजन कर सुख समृद्धि की कामना की। मिठाइयां बांटीं और आतिशबाजी की। पटाखे फोड़ने का सिलसिला दूसरे दिन भी जारी रहा।
विज्ञापन

शहर, गांव और कस्बों में रविवार को दीपोत्सव की धूम रही। शाम होते ही घर और प्रतिष्ठान दीपों की लौ से जगमगा उठे। विद्युत झालरों से मकान और दुकान दुल्हन की तरह सजे नजर आए। दीप सजाने के बाद घर-घर में लोगों ने आस्था और श्रद्धा से महालक्ष्मी की आराधना करते हुए आरती की।
विज्ञापन

घर के दरवाजों पर बच्चों ने पटाखे फोड़े। फुलझड़ी और अनार की आतिशबाजी मनमोहक रही। व्यापारिक प्रतिष्ठानों में भी देर रात तक पूजा-अर्चना का क्रम चला। दीपावली सुख, समृद्धि और सौभाग्य का पर्व माना जाता है। ऐसे में महालक्ष्मी को मंत्रों से खुश करने का प्रयास हर किसी ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूजन-अर्चन का सिलसिला पूरी रात चला। बच्चों का उल्लास भी दीपावली के दिन चरम पर रहा। गृहणियों ने भी अपने-अपने अंदाज में दीपावली का पर्व मनाया। घरों में तरह-तरह के पकवान बनाएं गए।

उधर, दीपावली के दूसरे दिन घर-घर में गोवर्धन पूजा भी परंपरागत तरीके से हुई। महिलाओं ने आंगन का लेपन गोबर से करने के बाद चौक बनाकर भगवान कृष्ण की उपासना की। सभी ने सुख, समृद्धि और सौहार्द की कामना करते हुए परंपरागत तरीके से गोवर्धन पर्वत की पूजा की। इस दौरान महिलाओं ने दोपहर तक निराजल व्रत रखा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed