{"_id":"590f633c4f1c1b5054851156","slug":"tractor-trolley-crushed-the-child","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रैक्टर-ट्रॉली ने बालक को कुचला ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रैक्टर-ट्रॉली ने बालक को कुचला
अमर उजाला/बहराइच
Updated Sun, 07 May 2017 11:41 PM IST
विज्ञापन
बालक की माौत के बाद बिलखते परिवारीजन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाना क्षेत्र के रेवढ़ा पंडितपुरवा गांव में रविवार को दोपहर ट्रैक्टर-ट्रॉली बैक करते समय एक बालक उसकी चपेट में आ गया। कुचलकर उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
जरवलरोड थाना अंतर्गत रेवढ़ा पंडितपुरवा गांव निवासी मनोज कुमार का चार वर्षीय पुत्र रवींद्र घर के बाहर खेल रहा था। उसी समय गांव में एक ट्रैक्टर-ट्रॉली का चालक टेंट का सामान लादने आया था। वह वाहन को बैक करने लगा, उसने पीछे नहीं देखा।
इसी दौरान ट्रैक्टर के पहिये के नीचे रवींद्र आ गया और उसकी कुचलकर मौके पर ही मौत हो गई। बालक की मौत से घर में कोहराम मच गया। घटना की जानकारी होने पर थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार सिंह फोर्स के साथ गांव पहुंचे। उन्होंने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
थानाध्यक्ष ने बताया कि मृतक के पिता मनोज कुमार की तहरीर पर चालक बड़कन्ने के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। ट्रैक्टर-ट्रॉली को कब्जे में ले लिया गया है। चालक मौके से भाग गया है।