{"_id":"6ade57e270299a53980ffa4c","slug":"tourists-will-get-better-facilities-at-katarniaghat-bahraich-news-c-98-1-bhr1029-159195-2026-10-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: कतर्नियाघाट में पर्यटकों को मिलेंगी बेहतर सुविधाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: कतर्नियाघाट में पर्यटकों को मिलेंगी बेहतर सुविधाएं
Mon, 26 Oct 2026 12:56 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
Updated Mon, 26 Oct 2026 12:56 AM IST
विज्ञापन
कतर्नियाघाट संरक्षित वन क्षेत्र का मुख्य द्वार। -संवाद
मिहींपुरवा। जंगल सफारी और दुर्लभ वन्यजीवों को करीब से देखने के लिए कतर्नियाघाट आने वाले पर्यटकों को इस बार ठहरने के दौरान बेहतर सुविधाएं मिलेंगी। एक नवंबर से शुरू होने वाले पर्यटन सत्र को लेकर वन निगम अपने कमरों और कैंपों को तैयार करा रहा है। इस बार कमरों में एलईडी टीवी और फ्रिज की सुविधा भी मिलेगी। इसके लिए रंग-रोगन, मरम्मत और साफ-सफाई का काम तेजी से कराया जा रहा है।
कतर्नियाघाट रेंज कार्यालय परिसर में वन निगम के छह कमरे, दो लेपर्ड कैंप और चार टाइगर कैंप हैं। पर्यटकों की सुविधा के लिए कमरों की पुताई और मरम्मत के साथ बेड व अन्य जरूरी व्यवस्थाएं दुरुस्त की जा रही हैं। रेंजर आशीष गौड़ ने बताया कि तैयारियों की निगरानी की जा रही है। पर्यटन सत्र शुरू होने पर पर्यटकों को किसी तरह की परेशानी न हो, इसका विशेष ध्यान रखा जाएगा।
-- -- -- --
मोतीपुर और ककरहा में भी तैयार हो रहे कमरे
कतर्नियाघाट के अलावा मोतीपुर और ककरहा में भी पर्यटकों के ठहरने की व्यवस्थाएं सुधारी जा रही हैं। मोतीपुर रेंज परिसर में वन निगम के तीन कमरे और 12 बेड की डोरमेट्री है। वहीं, ककरहा में चार कमरे उपलब्ध हैं। पर्यटन सत्र से पहले यहां भी मरम्मत और साफ-सफाई का काम पूरा कराने की तैयारी है।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -
वन निगम की व्यवस्था पर रहेगा जोर
वन निगम में पर्यटन व्यवस्था प्रभारी नरेंद्र सिंह तैयारियों की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं, जबकि सफारी की व्यवस्थाएं डेविड सिंह देख रहे हैं। पर्यटन सत्र शुरू होने से पहले ठहरने और जंगल सफारी से जुड़ी सुविधाओं को दुरुस्त करने पर जोर दिया जा रहा है। इससे पर्यटकों को जंगल की सैर के साथ आरामदायक ठहराव की सुविधा मिल सकेगी।