{"_id":"6941a587c02b9a066f03b08f","slug":"tourists-were-thrilled-to-see-a-tiger-in-katarniaghat-captured-the-picture-on-camera-bahraich-news-c-98-1-bhr1024-141342-2025-12-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: कतर्नियाघाट में बाघ देखकर रोमांचित हुए सैलानी, कैमरे में कैद की तस्वीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: कतर्नियाघाट में बाघ देखकर रोमांचित हुए सैलानी, कैमरे में कैद की तस्वीर
विज्ञापन
कतर्नियाघाट में पयर्टकों को दिखा बाघ।
- फोटो : गोलाघाट पुल के रास्ते में मौजूद खंभा, ट्रांसफार्मर व पेड़।
बिछिया। कतर्नियाघाट वन्यजीव प्रभाग में इन दिनों पर्यटकों को बाघ और तेंदुए के लगातार दीदार हो रहे हैं, जिससे जंगल सफारी का रोमांच और बढ़ गया है। वन्यजीवों की सक्रियता से दूर-दराज से आने वाले सैलानी खासे उत्साहित नजर आ रहे हैं। मुजफ्फरनगर से आए पर्यटक उस्मान अपने साथियों के साथ मंगलवार भोर में जंगल सफारी पर निकले थे। इसी दौरान सफारी मार्ग पर अचानक जंगल से निकलता बाघ देखकर सभी रोमांचित हो उठे। पर्यटकों ने बाघ की तस्वीरें मोबाइल कैमरे में कैद कीं। कतर्नियाघाट के वन क्षेत्राधिकारी आशीष गौड़ ने बताया कि इस बार क्षेत्र में बाघ और तेंदुए की गतिविधियां अधिक देखने को मिल रहे हैं। यह वन्यजीव संरक्षण की दृष्टि से अच्छा संकेत है।
नेपाल के दल को दिखा तेंदुआ
कतर्नियाघाट में आयोजित भारत–नेपाल अंतर-सीमा संयोजकता बैठक में शामिल होने आई नेपाल की हाथी मेरो साथी टीम को जंगल भ्रमण के दौरान तेंदुआ दिखाई पड़ा। तेंदुए को देखकर टीम के सदस्य रोमांचित हो उठे। बैठक के समापन के बाद उज्यालो नेपाल के नेतृत्व में आई टीम कोठियाघाट होते हुए धनौरा की ओर जा रही थी। इसी दौरान रास्ते में झाड़ियों के बीच अचानक एक तेंदुआ दिखाई दिया। टीम में शामिल सुनीता थारू, सीमा थारू, गुरुंग, रमा थारू सहित अन्य सदस्यों ने कतर्नियाघाट की समृद्ध जैव विविधता और प्राकृतिक सुंदरता की सराहना की।