फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Tourist thrilled to see tiger on the banks of Gerua River

गेरुआ नदी के तट पर बाघ देख पर्यटक रोमांचित

Sat, 07 Dec 2019 09:51 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 07 Dec 2019 09:51 PM IST
विज्ञापन
Tourist thrilled to see tiger on the banks of Gerua River
कतर्नियाघाट रेंज के गेरुआ नदी के उस पार झाड़ियों में बैठा बाघ। - फोटो : BAHRAICH
बिछिया (बहराइच)। कतर्नियाघाट संरक्षित वन क्षेत्र में गेरुआ नदी के तट पर शनिवार को एक बाघ झाड़ियों में बैठा दिखा। इस दौरान नदी में बोटिंग कर रहे पर्यटकों ने बाघ की तस्वीर मोबाइल में कैद की। बाघ को देखकर पर्यटक रोमांचित हो गए।
विज्ञापन

कतर्नियाघाट संरक्षित वन क्षेत्र में भ्रमण करने वाले पर्यटकों को इस समय बाघ और तेंदुए खूब दिखाई दे रहे हैं। कहीं मार्ग पर तो कहीं नदी के तट पर बाघ विचरण करते हुए देखे जा रहे हैं। शनिवार को कुछ पर्यटक कतर्नियाघाट में स्थित गेरुआ नदी में बोटिंग कर रहे थे। इसी दौरान एक बाघ गेरुआ नदी के तट पर उस पार झाड़ियों में बैठा दिखा।
विज्ञापन

पर्यटकों ने बोट से ही मोबाइल में बाघ को कैद कर लिया। बाघ को देखकर पर्यटक काफी रोमांचित दिखे। पर्यटकों ने बाघ बैठे होने की सूचना रेंज कार्यालय को दी। इस मामले में वन क्षेत्राधिकारी पीयूष मोहन श्रीवास्तव का कहना है कि जंगल भ्रमण पर आने वाले पर्यटकों को इस बार बाघ व तेंदुए दिखाई दे रहे हैं। यह जंगल के साथ पर्यटकों के लिए सुखद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed