फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   tourist celebrated new year in katarniyaghat

कतर्नियाघाट में उमड़े 10 हजार पर्यटक

Fri, 01 Jan 2016 09:56 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच Updated Fri, 01 Jan 2016 09:56 PM IST
विज्ञापन
बिछिया (बहराइच)। नए साल पर शुक्रवार को कतर्नियाघाट में 10 हजार पर्यटकों का हुजूम उमड़ा। देर शाम तक जंगल पर्यटकों से गुलजार रहा। नेचर ट्रेल देखकर पर्यटकों ने बोटिंग लुत्फ लिया।
विज्ञापन


जंगल के विभिन्न मार्गों पर भ्रमण किया। इस मौके पर वन विभाग ने सभी स्थानों पर निगरानी रखी। हालांकि पर्यटक बाघ और  तेंदुए नहीं देख सके। हिरन देखकर ही सभी को संतोष करना पड़ा।
विज्ञापन

 
कतर्नियाघाट संरक्षित वन क्षेत्र को इको टूरिज्म के तहत संवारा गया है। इसी कारण इस वर्ष 2016 के पहले दिन सुबह से ही पर्यटक जत्थों में कतर्नियाघाट पहुंचने लगे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ककरहा रेंज में स्थित नेचर ट्रेल का भ्रमण कर सभी ने विभिन्न तरह की पक्षियों के कलरव को सुना। इसके बाद कतर्नियाघाट रेंज में नावघाट पर पहुंचकर घड़ियाल केंद्र में पल रहे घड़ियालों को देखा। बोटिंग के लिए पर्यटकों की कतारें लगी रहीं।

सुबह से देर शाम तक नाविक रामरूप और उनके सहयोगियों ने पर्यटकों को स्टीमर से कौड़ियाला नदी का भ्रमण कराया। डीएफओ  आशीष तिवारी ने बताया कि शुक्रवार को अब तक का यह पहला मौका है।


जब इतनी संख्या में पर्यटकों की आमद हुई है। उन्होंने कहा कि पर्यटकों की संख्या 10 हजार के आसपास है। इससे वन विभाग को लगभग एक लाख की आमदनी हुई है।

वन क्षेत्राधिकारी गयादीन व डिप्टी रेंजर रमेश चंद्र ने बताया कि इसके पूर्व जंगल खुलने से अब तक वन विभाग को दो लाख की आय पर्यटकों के द्वारा हो चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed