{"_id":"6713f1810b847f26b90cf01b","slug":"today-married-women-will-pray-for-the-long-life-of-their-husbands-bahraich-news-c-98-1-slko1009-121524-2024-10-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: आज सुहागिनें पति की दीर्घायु की करेंगी कामना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: आज सुहागिनें पति की दीर्घायु की करेंगी कामना
Sat, 19 Oct 2024 11:20 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
Updated Sat, 19 Oct 2024 11:20 PM IST
विज्ञापन
बहराइच में शनिवार को करवाचौथ के लिए कपड़ा व साड़ी की खरीदारी करतीं महिलाएं। -संवाद
करवा चौथ पर गुलजार रहे बाजार, कपड़ा, चूड़ी व करवा की खरीदारी करने पहुंचीं महिलाएं
संवाद न्यूज एजेंसी
बहराइच। करवा चौथ की पूर्व संध्या पर शनिवार को बाजार गुलजार रहा। चूड़ी गली, चौक बाजार, स्टीलगंज तालाब व पानीटंकी चौराहे पर खरीदारी करने के लिए महिलओं की भीड़ रही।
करवा चौथ पर्व पर सुहागिनें पति की दीर्घायु के लिए रविवार को निर्जला व्रत रहेंगी। रविवार को चंद्रोदय के समय अर्घ्य देकर पति का चलनी से दीदार करेंगी। इसके बाद व्रत तोड़ेंगी। शनिवार को चौक बाजार में सुबह से ही महिलाओं की भीड़ रही। चूड़ी गली में सुहागिनें चूड़ी, कंगन व चूड़ा लेने के लिए सुबह से ही भीड़ लगी रही। चौक बाजार में कपड़े की दुकानों पर लाल जोड़ा व साड़ी की दुकानों पर महिलाओं की भीड़ रही। घंटाघर पर सुहागिनें सींक व चलनी की खरीदारी करने पहुंचीं। शहर में जगह-जगह मिट्टी के करवा की दुकानें सजी मिली जहां महिलाओं ने रंग-बिरंगे करवा की खरीदारी करने के लिए महिलाओं की भीड़ उमड़ी रही। सराफा की दुकानों पर भी 8 हजार से लेकर 20 हजार तक करवा उपलब्ध रहा जहां महिलाएं पति संग पहुंचीं और बजट के हिसाब से करवा की खरीदारी की। शहर के पानी टंकी चौराहे पर मिट्टी के करवा की 60 रुपयों से लेकर 100 रुपयों तक बिक्री हुई और लइया, चूरा, चलनी आदि की खरीदारी करने के लिए दिनभर महिलाओं की भीड़ उमड़ी रही।
फोटो-जावेद सिद्दीकी