फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Tips to keep animals safe in summer

Bahraich News: गर्मी में पशुओं को सुरक्षित रखने के बताए टिप्स

Thu, 01 May 2025 01:14 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Thu, 01 May 2025 01:14 AM IST
विज्ञापन
Tips to keep animals safe in summer
बहराइच। गर्मी व लू को के मद्देनजर गोशालाओं व पशुबाड़े में पशुओं की सुरक्षा को लेकर कवायद तेज हो गई है। सीवीओ ने पशुपालकों को पशुओं की गर्मी से सुरक्षा को लेकर एडवाइजरी जारी की है।
विज्ञापन

मुख्य पशु चिकित्साधिकारी (सीवीओ) ने बताया कि पशु-पक्षियों को गर्म हवा व लू के प्रभाव से बचाने के लिए सीधे धूप वाले स्थान पर न रखें। पशुओं को सुबह व शाम चराने के लिए भेजें। पशुओं को टिनशेड या छप्पर के नीचे रखें। रोशनदान व दरवाजों को टाट व बोरे से ढककर रखें, जिससे पशुओं को गर्म हवा से बचाया जा सके। कोशिश करें कि टाट व बोरे पर पानी का छिड़काव होता रहे।
विज्ञापन

पशुओं को पर्याप्त मात्रा में पानी व तरल पदार्थ पिलाते रहें। सीवीओ ने बताया कि पशुओं को खली, दाना, चोकर की मात्रा बढ़ाकर देने के साथ नमक व गुड़ का भी सेवन कराएं। पशुओं को गरम पानी कतई न पिलाएं। हैंडपंप व कुओं का ताजा पानी ही पिलाएं। इस बात का ध्यान रखें कि पशुबाड़े में गोबर व मूत्र के निकासी की उचित व्यवस्था हो। पशुओं को दिन में एक बार स्नान अवश्य कराएं। पशु-पक्षी को लू लगने या तेज बुखार आने पर तत्काल पशु चिकित्सक से संपर्क करे। सीवीओ ने सुझाव दिया कि घर के बाहर किसी छायादार स्थान पर पानी भरकर रख दें, जिससे अन्य पशु पक्षी भी अपनी प्यास बुझा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed