फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Tigers reach Raghunathpur, panic among villagers

रघुनाथपुर गांव पहुंची बाघिन, ग्रामीणों में दहशत

Sun, 24 Jan 2021 10:41 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 24 Jan 2021 10:41 PM IST
विज्ञापन
Tigers reach Raghunathpur, panic among villagers
बहराइच : रघुनाथपुर गांव में बाघिन की दस्तक के बाद कांबिंग करते पुलिस व वन विभाग की टीम। - फोटो : BAHRAICH
बहराइच। चकिया रेंज से एक बाघिन रविवार सुबह रघुनाथपुर गांव पहुंच गई। वन विभाग के मुताबिक हुसैनपुरवा, सखौली होते हुए बाघिन रघुनाथपुरवा पहुंची है। वह सागौन के जंगल में दहाड़ रही है। उसे जंगल की ओर खदेड़ने के लिए पुलिस और वन विभाग की टीम लगी हुई है। इसके साथ ही सखौली गांव में लगे पिंजड़े को अब रघुनाथपुर में लगाया गया है।
विज्ञापन

बहराइच वन प्रभाग का चकिया रेंज कतर्नियाघाट वन्यजीव प्रभाग से सटा है। ऐसे में संरक्षित वन क्षेत्र के बाघ और तेंदुए चकिया रेंज में आ जाते हैं। चकिया रेंज के हुसैनपुरवा गांव में चार दिन पूर्व एक बाघिन दिखी। सूचना पर वन दरोगा रामबिहारी शुक्ल की अगुवाई में टीम ने बाघिन को जंगल में खदेड़ा मगर वह नानपारा रेंज के सखौली जंगल में चली गई। ग्रामीणों के मुताबिक वहां के जंगल में एक सप्ताह तक बाघिन रही। इसके बाद रविवार सुबह बाघिन रघुनाथपुरवा गांव पहुंच गई।
विज्ञापन

गांव निवासी पंकज आर्य के खेत में मौजूद बाघिन की दहाड़ सुनकर ग्रामीणों ने रेंज कार्यालय पर सूचना दी। इस पर वन क्षेत्राधिकारी राशिद जमाल, वन दरोगा रामबिहारी शुक्ल और मटेरा इंस्पेक्टर चौथीराम यादव पुलिस बल के साथ पहुंच गए। पुलिस और वन विभाग की टीम ग्रामीणों को हटाकर बाघिन को जंगल की ओर खदेड़ने की कोशिश कर रही है। वन क्षेत्राधिकारी राशिद जमाल ने बताया कि वनकर्मियों के साथ वह निरंतर गश्त कर रहे हैं। मगर अभी तक बाघिन का पता नहीं चला है। उसे पकड़ने के लिए पिंजड़ा भी लगाया गया है। रेंजर ने बताया कि पगचिह्नों से बाघिन की पहचान हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बहराइच वन प्रभाग के कैसरगंज रेंज और नानपारा रेंज में बाघ और तेंदुओं की अधिकता नहीं है। मगर कतर्निया के जंगल से चकिया रेंज होते हुए ये जंगली जीव आ जाते हैं। वन क्षेत्राधिकारी ने बताया कि एक वर्ष पूर्व पाठकपुरवा में तेंदुए को पकड़ा गया था। जबकि रुपईडीहा रेंज के निकट एक तेंदुए को लगभग तीन वर्ष पूर्व पकड़ा गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed