{"_id":"5d97771a8ebc3e93c315a189","slug":"tiger-made-cow-morsel-bahraich-news-lko4851791108","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाघ ने गाय को बनाया निवाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाघ ने गाय को बनाया निवाला
विज्ञापन
बिछिया (बहराइच)। कतर्नियाघाट रेंज कार्यालय के निकट चरागाह में घास चर रहे मवेशियों के झुंड पर शुक्रवार की सुबह एक बाघ ने हमला कर दिया। इस दौरान एक गाय को बाघ ने निवाला बना लिया। हमले के बाद 10 मिनट तक बाघ मार्ग पर ही चहलकदमी करता रहा, जिससे रास्ते से गुजर रहे राहगीर दहशत में रहे।
कतर्नियाघाट संरक्षित वन क्षेत्र अंतर्गत कतर्नियाघाट रेंज कार्यालय के पास मुख्य मार्ग पर सड़क के किनारे सुबह कई मवेशी चारागाह में घास चर रहे थे। ग्रासलैंड में घास अधिक होने के कारण आसपास के तमाम मवेशी प्रतिदिन यहां आ जाते हैं।
मवेशियों के झुंड पर जंगल से निकलकर आए बाघ ने हमला कर दिया। घास चर रही एक गाय को बाघ ने हमला कर मार डाला। इसके बाद सड़क के किनारे करीब 10 मिनट तक बाघ चहलकदमी करता रहा। जिसके कारण मार्ग पर आवागमन पूरी तरह से ठप हो गया।
विज्ञापन
बाघ को देख कर उधर से गुजर रहे राहगीर दहशत में आ गए। मामले की सूचना मिलने पर वन दरोगा मनोज पाठक मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि बाघ के मूवमेंट को देखते हुए वनकर्मियों को गश्त के लिए लगाया गया है।