{"_id":"67df0bff6dc1803beb08e84b","slug":"tiger-attacks-farmer-grazing-cattle-condition-critical-bahraich-news-c-98-1-slko1011-128111-2025-03-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: मवेशी चरा रहे किसान पर बाघ ने किया हमला, हालत गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: मवेशी चरा रहे किसान पर बाघ ने किया हमला, हालत गंभीर
Sun, 23 Mar 2025 12:44 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
Updated Sun, 23 Mar 2025 12:44 AM IST
विज्ञापन
सुजौली रेंज के डांडा गांव में बाघ के हमले में घायल ग्रामीण।
मिहींपुरवा (बहराइच)। कतर्नियाघाट वन्यजीव प्रभाग के सुजौली वन रेंज के डांडा गांव में शनिवार दोपहर मवेशी चरा रहे किसान पर बाघ ने हमला कर दिया। खेतों में मौजूद किसानों ने हांका लगाया तो बाघ जंगल में भाग गया। गंभीर रूप से घायल किसान को इलाज के लिए पीएचसी सुजौली लाया गया। वहां प्राथमिक इलाज के बाद किसान को सीएचसी रेफर कर दिया गया।
डांडा गांव निवासी राम मनोहर (50) शनिवार दोपहर मवेशी चरा रहे थे। इस दौरान जंगल से निकले बाघ ने राम मनोहर पर हमला कर दिया। अचानक हुए हमले से राममनोहर चीख पड़े और बाघ से संघर्ष शुरू कर दिया। राममनोहर की चीख सुनकर पास के खेतोंं में काम कर रहे अन्य किसान भी हांका लगाते हुए दौड़े। इस पर बाघ उन्हें छोड़कर जंगल में भाग गया। ग्रामीणों ने हमले की सूचना वन विभाग को दी और राममनोहर को इलाज के लिए पीएचसी सुजौली पहुंचाया। वहां उनके प्राथमिक इलाज के बाद चिकित्सकों ने उन्हें सीएचसी मोतीपुर रेफर कर दिया।
बाघ के हमले में किसान राम मनोहर घायल हो गए हैं। उच्चाधिकारियों को सूचना देने के साथ ही घायल के साथ वन टीम को भेजा गया है। नियमानुसार आर्थिक मदद दी जाएगी।
विज्ञापन
-रोहित कुमार, वन क्षेत्राधिकारी सुजौली