फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Three vehicles collided, four injured

आपस में भिड़े तीन वाहन, चार घायल

Mon, 29 Nov 2021 11:09 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 29 Nov 2021 11:09 PM IST
विज्ञापन
Three vehicles collided, four injured
कैसरगंज के जमल्दीपुर के पास हुए सड़क हादसे में क्षतिग्रस्त कार। - फोटो : BAHRAICH
कैसरगंज (बहराइच)। लखनऊ-बहराइच राष्ट्रीय राजमार्ग पर कैसरगंज थाना क्षेत्र के ग्राम जमल्दीपुर के निकट तीन चौपहिया वाहन आपस में टकरा गए। वाहनों के टकराने से कार में सवार चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना के कारण राजमार्ग पर लगभग एक घंटे तक आवागमन बाधित रहा। पुलिस कर्मियों ने मार्ग से दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को हटवाकर यातायात बहाल कराया।
विज्ञापन

कैसरगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम जमल्दीपुर के पास लखनऊ से आ रही बिना नंबर ओमनी कार व बहराइच से लखनऊ जा रही क्रेटा कार आमने-सामने टकरा गई। इसी दौरान बहराइच से लखनऊ जा रही एक फोर्ड फिगो कार भी पीछे से क्रेटा में टकरा गई। तीनों वाहनों के आपस में टकराने से ओमनी कार सवार गुलजार पुत्र मुख्तार व गुड्डू निवासी करनैलगंज, जनपद गोंडा व सोएब पुत्र हसीब समेत तीन अन्य घायल हो गए। मौके पर पहुंचे पुलिसकर्मियों ने घायलों को सीएचसी कैसरगंज में भर्ती कराया। वहीं दुर्घटना के कारण राजमार्ग पर पर यातायात बाधित हो गया। पुलिस कर्मियों ने आवागमन बहाल करने के लिए वाहनों को क्रेन से हटवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed