{"_id":"5f39580b8ebc3e294b1b5635","slug":"three-raw-houses-fell-in-the-rain-bahraich-news-lko535337420","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारिश में गिरे तीन कच्चे मकान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारिश में गिरे तीन कच्चे मकान
विज्ञापन
बिछिया (बहराइच)। बीते एक सप्ताह से हो रही तेज बारिश से सुजौली क्षेत्र में जनजीवन अस्तव्यस्त हो गया है। बरसात के चलते सुजौली के चफरिया और राजाराम टाड़ा गांव में तीन कच्चे मकान ढह गए हैं। वहीं क्षेत्र के कई गांवों में जलभराव हो गया है। फ़कीरीपुरी और रमपुरवा गांव में जलभराव अधिक है। आंगनबाड़ी केंद्र और पंचायत भवन भी पानी की जद में हैं।
थाना सुजौली क्षेत्र के कई गांवों मेें हो रही बारिश से जलभराव हो गया है। शुक्रवार और शनिवार को हुई तेज बारिश में तीन मच्चे मकान ढह गए। जिसमें चफरिया गांव निवासी कामता प्रसाद व प्रदीप कुमार तथा ग्राम पंचायत कारीकोट के मजरा राजाराम टाड़ा गांव निवासी मनोज कुमार का मकान बारिश में ढह गया है। नायब तहसीलदार शशांक उपाध्याय ने हल्का लेखपाल को भेजकर पीड़ितों की रिपोर्ट मांगी है।
साथ ही कहा है कि जांच कर इन्हें मुआवजा दिया जाएगा। वहीं बारिश के कारण कारीकोट नथुनिया बाजार में जलभराव हो गया। जहां लोगों ने ट्यूबवेल के जरिये गांव में घुसे पानी को बाहर निकालने का प्रयास किया। वहीं बारिश के पानी से रमपुरवा और फ़क़ीरपुरी गांव में जलभराव हो गया तथा गांव का संपर्क मार्ग भी प्रभावित रहा। फ़क़ीरपुरी गांव में बना आंगनबाड़ी केन्द्र और पंचायत भवन में भी भारी जलभराव रहा। प्राथमिक विद्यालय के सामने भी जलभराव देखने को मिला। गांव के लोगों ने इसकी सूचना प्रशासनिक अधिकारियों को दी है।