फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Three people arrested for cheating scholarship

धोखाधड़ी से स्कॉलरशिप हड़पने वाले तीन लोग गिरफ्तार

Sat, 16 Jan 2021 10:23 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 16 Jan 2021 10:23 PM IST
विज्ञापन
Three people arrested for cheating scholarship
बहराइच। कूटरचित दस्तावेज बनाकर स्कॉलरशिप की रकम हड़पने वाले गैंग का एसटीएफ ने भंडाफोड़ करके सरगना समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। कोतवाली देहात क्षेत्र में पकड़े गए आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। आगे की कार्रवाई पुलिस ने शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जिले में लंबे समय से कूटरचित दस्तावेज बनाकर स्कॉलरशिप का पैसा हड़पने वाला गैंग सक्रिय था। एसटीएफ ने शनिवार को देहात कोतवाली क्षेत्र के नगर गांव निवासी संजय यादव और उसके साथी अफजल वसीम खान व रवि कुमार यादव को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

इनके पास से 245 सिमकार्ड, 55 फर्जी दिव्यांग प्रमाणपत्र, 24 मोहर, 250 पासबुक, पांच मोबाइल फोन, एक लैपटॉप, एक प्रिंटर, स्कॉलरशिप के 400 फॉर्म, 12 सादे अंकपत्र समेत कई कूटरचित दस्तावेज बरामद किये हैं। गिरोह का सरगना संजय यादव है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वह मुंसरा देवी ऊषा इंटर कॉलेज का प्रबंधक है। एसटीएफ ने पकड़े गए आरोपियों को देहात कोतवाली पुलिस के सुपुर्द कर दिया है। मुकदमा दर्ज कर प्रकरण की विवेचना देहात कोतवाली के एसआई सूरज कुमार को सौंपी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed