फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Three killed, two injured in road accidents

Bahraich News: सड़क हादसों मेंं तीन की मौत, दो घायल

Tue, 22 Apr 2025 12:51 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 22 Apr 2025 12:51 AM IST
विज्ञापन
Three killed, two injured in road accidents
बहराइच/चित्तौरा। जिले के अलग-अलग क्षेत्रों में हुए सड़क हादसोंं में तीन लोगोंं की मौत हो गई और दो युवक घायल हो गए। मृतकों में गोंडा जिले का बालक और श्रावस्ती जिले के बुजुर्ग भी शामिल है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया है।
विज्ञापन


खैरीघाट क्षेत्र के राजापुर कुट्टी निवासी बैठू (70) सोमवार सुबह साइकिल से तहसील जा रहे थे। इस दौरान राजी चौराहे पर उनकी साइकिल में तेज रफ्तार चार पहिया वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में बैठू की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद वाहन चालक मौके से वाहन सहित भाग गया। रोते-बिलखते परिजन घटनास्थल पर पहुंचे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। थाना प्रभारी जयदीप दूबे ने बताया कि अज्ञात वाहन की जानकारी की जा रही है। तहरीर मिलने पर केस दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन

वहीं श्रावस्ती जिले के सोनवा क्षेत्र के धुसवा निवासी रामसुफल पाल (65) रविवार शाम साइकिल से श्रावस्ती-बहराइच बॉर्डर पर स्थित रतनापुर बाजार गए थे। वहां से लौटते समय चौराहे के पास ही बाइक सवार ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे के बाद परिजनों ने रामसुफल को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। वहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। चिकित्सकों की सूचना पर आई पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन
विज्ञापन


सड़क पार कर रहे गोंडा निवासी बालक को वाहन ने मारी टक्कर
गोंडा जिले के कटरा क्षेत्र के फूलपुर मेहराबाबाद निवासी इनामुल हसन (10) सोमवार को पिता ताहिर के साथ बहराइच जा रहा था। इस दौरान हुजूरपुर क्षेत्र मेंं अहमा चौराहे के पास बस में बैठने के लिए सड़क पार करते समय उसे चार पहिया वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे मेंं गंभीर में रूप से घायल इनामुल को इलाज के लिए सीएचसी चिरैयाटांड पहुंचाया गया। वहां प्राथमिक इलाज के बाद चिकित्सकों ने उसे मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। वहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।


बाइक सवारों पर गिरा पेड़, घायल
कोतवाली मुर्तिहा में मिहीपुरवा-बिछिया मार्ग पर मुर्तिहा-निशानगाड़ा के बीच सड़क पर अचानक पेड़ गिर गया। इसकी चपेट में बाइक सवार भवानीपुर निवासी सोनू सलमानी व अशरफ गिर गए और उनकी बाइक पेड़ के नीचे दब गई। पीछे से लौट रहे पूर्व सांसद अक्षयवर लाल गोंड ने अपनी टीम की मदद से दोनों को उठाया और इलाज के लिए अस्पताल भेजवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed