{"_id":"629a430f13a9b41d7532c9a9","slug":"three-investors-who-employed-150-people-honored-bahraich-news-lko6335861178","type":"story","status":"publish","title_hn":"150 लोगों को रोजगार देने वाले तीन निवेशक हुए सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
150 लोगों को रोजगार देने वाले तीन निवेशक हुए सम्मानित
विज्ञापन
बहराइच के कलेक्ट्रेट सभागार में ग्राउंड ब्रेकिंग सेरिमनी कार्यक्रम के दौरान सम्मानित महिलाओं ?
- फोटो : BAHRAICH
बहराइच। करोड़ों का निवेश कर 150 से अधिक लोगों को रोजगार मुहैय्या करवाने वाले जिले के तीन निवेशकों को शुक्रवार को कलेक्ट्रेट में सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद सांसद बहराइच अक्षयवर लाल गोंड व विशिष्ट अतिथि विधायक पयागपुर सुभाष त्रिपाठी ने तीनों उद्योगपतियों को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की ओर से भेजा गया टोकन प्रदान किया और स्मृति चिन्ह व अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान, लखनऊ में आयोजित ग्राउंड ब्रेकिंग सिरेमनी 3.0 का सजीव प्रसारण दिखाया गया। जिसमें जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र, उप कृषि निदेशक टीपी शाही, उपायुक्त उद्योग मोहन कुमार शर्मा आदि अधिकारी मौजूद रहे।
कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सांसद बहराइच अक्षयवर लाल गोंड ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के विजन से देश व प्रदेश का तेजी से औद्योगिक विकास हो रहा है। कृषि प्रधान बहराइच जिले में भी कृषि पर आधारित राइस, दाल, आटा आदि के औद्योगिक प्रतिष्ठान स्थापित हैं। स्थानीय स्तर पर उत्पादों के बाजार की व्यवस्था के लिए जनप्रतिनिधियों, उद्योग जगत से जुड़े लोगों, कृषि विभाग के अधिकारियों को एक साथ मिल बैठकर कार्य करने की आवश्यकता है।
उन्होंने कहा कि जिलाधिकारी के नेतृत्व में तेजी से विकास कार्य हो रहे हैं, ऐसे में जल्द ही बहराइच पिछड़े जनपद से अग्रणी जनपदों की श्रेणी में आ जायेगा। विशिष्ट अतिथि विधायक पयागुपर सुभाष त्रिपाठी ने कहा कि डीएम की ओर से जन समस्याओं का तत्परता से निस्तारण कराया जा रहा है, यह सराहनीय है। आशा है, कि वह इसी प्रकार जनपद में उद्योग क्षेत्र को बढ़ावा देने का भी प्रयास करेंगे। उद्यमियों का आह्वान करते हुए कहा कि जिले को उद्योग के क्षेत्र में अपनी अलग पहचान दिलाने में हर संभव सहयोग करें। इस दौरान डीसी एनआरएलएम केडी गोस्वामी, पीओ डूडा संजय सिंह, जिला उद्यान अधिकारी पारस नाथ, व्यापार मंडल के कुलभूषण अरोड़ा, अशोक मातनहेलिया, विनोद टेकड़ीवाल, गौरीशंकर भानीरामका, मुस्ताक अहमद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
चार लखनऊ तो तीन निवेशक कलेक्ट्रेट में हुए सम्मानित
कलेक्ट्रेट में आयोजित कार्यक्रम में 2.60 करोड़ रुपए के निवेश वाले श्री श्याम उद्योग के अनिल सिंह, 2.85 करोड़ रुपये निवेश के निवेश वाले गंगा एग्रो इंडस्ट्रीज के अनूप कुमार डालमिया व 1.32 करोड़ रुपये के निवेश वाले अंकुर उद्योग के प्रेम कुमार गोयल को मुख्यमंत्री की ओर से भेजा गया टोकन, अंगवस्त्र व स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। साथ ही रिसिया में 80 करोड़ रुपये निवेश करने वाले मुजफ्फर नगर निवासी संजय जैन व फसल अवशेष प्रबंधन में पांच करोड़ रुपये निवेश करने वाले रामरतन अग्रवाल को भी सम्मानित किया गया। इसके अलावा 12.67 करोड़ निवेश करने वाले अहमद राइस मिल के इरशाद अहमद, 7.51 करोड़ निवेश करने वाले श्याम सखा फूड एंड बेवरेज प्रालि के अनूप कुमार बथवाल, 3.25 करोड़ रुपये का निवेश करने वाले रामेश्वर लाल फूड्स प्रा.लि. के श्रवण कुमार अग्रवाल व 5.42 करोड़ के निवेश वाले जेपी एग्रो प्रा.लि. के शिवम बथवाल को लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम में सम्मानित किया गया है। कलेक्ट्रेट में आयोजित कार्यक्रम में विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना के बढ़ई ट्रेड के लिए सरोज कुमार व दिनेश कुमार, सिलाई ट्रेड में मेवातीपुरा बड़ीहाट निवासनी शिल्पी गौड़, गुदड़ी के नफीस जहां व सखैयापुरा के मनमीत कौर को प्रमाण पत्र दिया गया।
व्यापारियों ने कहा कि बेहतर नेतृत्व से बढ़ रही इंडस्ट्री व रोजगार
आसानी से मिल रहा लोन
व्यापार को बढ़ाने के लिए निवेश की आवश्यकता होती है। वर्तमान में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इंडस्ट्री को बढ़ावा देने के लिए निवेश उपलब्ध करवा रहे हैं। इससे रोजगार के साथ-साथ विकास का मार्ग प्रशस्त हो रहा है। मैने अपनी इंडस्ट्री में 50 लोगों को रोजगार दिया है। -अनिल सिंह, प्रतिनिधि प्रीति सिंह
रोजगार के सराहनीय कदम
केन्द्र व प्रदेश सरकार औद्योगीकरण को बढ़ावा देने के लिए कार्य कर रही है। इससे बेरोजगारी में कमी आएगी और लोगों को उनके जनपद में ही रोजगार मिलेगा। बहराइच के कई युवा बाहर रोजगार के लिए जाते हैं, इनके पलायन पर रोक लगेगी। -प्रेम गोयल, अंकुर उद्योग
बढ़ रही इंडस्ट्री
प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री के योगदान से प्रदेश में इंडस्ट्री बढ़ रही है। युवा भी आसानी से मिल रहे लोन के चलते उद्योगों में दिलचस्पी दिखा रहे हैं। व्यापार के प्रति इसी तरह सहयोग मिलता रहा तो उत्तर प्रदेश देश में नंबर वन का दर्जा हासिल करेगा और बेरोजगारी दर शून्य होगी। मेरे राइस मिल में 50 से अधिक लोगों को रोजगार मिला है। -अनूप डालमिया, गंगा एग्रो राइस इंडस्ट्री