फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Three including farmer died in road accidents in Bahraich PRV constable and home guard injured

Bahraich News: सड़क दुर्घटनाओं में किसान सहित तीन की मौत, पीआरवी के सिपाही और होमगार्ड घायल

Fri, 21 Feb 2025 07:56 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, बहराइच
अमर उजाला नेटवर्क, बहराइच Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Fri, 21 Feb 2025 07:56 PM IST
सार

बहराइच में सड़क दुर्घटनाओं में किसान सहित तीन लोगों की मौत हो गई। वहीं पीआरवी के सिपाही और होमगार्ड घायल हो गए। 

विज्ञापन
Three including farmer died in road accidents in Bahraich PRV constable and home guard injured
Accident demo - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी के बहराइच में सड़क दुर्घटनाओं में किसान सहित तीन लोगों की मौत हो गई। जबकि, पीआरवी बाइक सवार पुलिसकर्मियों को दूसरी बाइक ने टक्कर मार दी। इससे वह घायल हो गए। सूचना पर पर पुलिस ने घटना की जानकारी ली। घायलों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। 

विज्ञापन


रुपईडीहा थाना क्षेत्र के बाबागंज के दुविधापुर गांव निवासी साइकिल सवार बनवारी लाल राजपूत (58) को शुक्रवार को सोरहिया मोड़ के पास अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। गंभीर हालत में राहगीरों ने उन्हें ई-रिक्शा से अस्पताल के लिए भिजवाया, लेकिन चालक ने रास्ते में ही घायल को छोड़ दिया। 
विज्ञापन


सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और बनवारी को चरदा सीएचसी लेकर आई, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतक के परिजनों ने पुलिस को बताया वह दवा लेने सीएचसी जा रहे थे और रास्ते में हादसे का शिकार हो गए। खेतीबाड़ी कर परिवार का भरण-पोषण करते थे, दो बेटा व एक बेटी है। मौत से परिजनों में कोहराम है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

वाहन की टक्कर से बाइक सवार राजगीर की मौत

नानपारा कोतवाली इलाके के बढ़ईकलां गांव  निवासी बाइक सवार पन्नेलाल (36) को बृहस्पतिवार की रात नानपारा बाईपास के राजापुर रतहईया के पास अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। परिजन उन्हें लेकर अस्पताल आ रहे थे, रास्ते में ही दम तोड़ दिया। मृतक की पत्नी ऊषा ने बताया पन्नेलाल मिहींपुरवा स्थित रिश्तेदारी में मकान निर्माण का काम कर वापस घर आ रहे थे। राजगीर मिस्त्री का काम कर परिवार का भरण-पोषण करते है, एक बेटा व एक बेटी है। मौत से रो-रोकर पत्नी बेसुध हो गई। 

शादी में जा रहे बाइक सवारों को वाहन ने मारी टक्कर

खैरीघाट थाना के इमामगंज-शिवपुर मार्ग पर बृहस्पतिवार का अज्ञात वाहन ने बाइक सवार हरदी थाना के मंगलपुरवा निवासी राजू (45), खैरीघाट गिरदा निवासी मनोज (25) व बौंडी निवासी प्रदीप (22) को टक्कर मार दी। अस्पताल पहुंचते ही राजू की मौत हो गई। जबकि उनके घायल साथियों का इलाज चल रहा है। मृतक राजू के रिश्तेदार शत्रोहन ने बताया वे तीनों लोग बाइक से शादी समारोह में शामिल होने खैरीघाट जा रहे थे। तभी दुर्घटना के शिकार हो गए। मौत से परिजन बदहवास है। 

पुलिस पीआरवी बाइक में दूसरी बाइक ने मारी टक्कर

पयागपुर थाना की बाइक पीआरवी पर तैनात सिपाही बस्ती जिले के कलवारी महुआ डाबर निवासी रोहित कुमार (35), होमगार्ड रंजीतनगर मनकापुर कला निवासी भवानी प्रसाद (41) को पयागपुर-इकौना मार्ग पर दूसरी बाइक ने टक्कर मार दी। इससे पीआरवी बाइक सवार दो और दूसरी बाइक पर सवार चार लोग घायल हो गए। पयागपुर थानाध्यक्ष करुणाकर पांडेय ने बताया पीआरवी झगड़े की सूचना पर जा रही थी। टक्कर मारने वाले बाइक चालक पर केस दर्ज किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed