फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Three get life imprisonment for gang rape and murder

सामूहिक दुष्कर्म व हत्या में तीन को उम्रकैद

Thu, 12 Sep 2019 10:09 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 12 Sep 2019 10:09 PM IST
विज्ञापन
Three get life imprisonment for gang rape and murder
बहराइच। नानपारा क्षेत्र के एक गांव में नाबालिग की सामूहिक दुष्कर्म के बाद हत्या कर दी गई थी। अपर सत्र न्यायाधीश अष्टम ने मात्र तीन साल के ट्रायल में ही मुकदमे का फैसला सुनाते हुए तीनों आरोपियों को उम्रकैद की सजा सुनाई है। सामूहिक दुष्कर्म और हत्या के मामले में अलग-अलग उम्रकैद की सजा सुनायी गयी है। हालांकि दोनों सजाएं एक साथ चलेंगी।
विज्ञापन

नानपारा कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली 15 वर्षीय लड़की 28 मई 2016 की रात घर से निकली थी, जिसके बाद वह नहीं लौटी। दूसरे दिन उसका शव गांव के बाहर एक पेड़ पर फंदे से लटका मिला। सामूहिक दुष्कर्म के बाद उसकी हत्या की गई थी।
विज्ञापन

पिता की तहरीर पर पुलिस ने सर्वजीत यादव, घनश्याम मौर्या, इमरान कबड़िया को नामजद करते हुए गिरफ्तार किया था। एडीजीसी संतप्रताप सिंह ने बताया कि एडीजे अष्टम व विशेेष न्यायाधीश लैंगिक अपराधों से बालकों का संरक्षण अधिनियम की कोर्ट पर यह मामला चला।
विज्ञापन
विज्ञापन

एडीजे अमित कुमार पांडेय ने वादी और प्रतिवादी की बहस को सुना। इसके बाद एडीजे ने सामूहिक दुष्कर्म व हत्या को गंभीर अपराध मानते हुए तीनों आरोपियों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। आरोपियों पर अर्थदंड भी लगाया गया है। एडीजीसी ने बताया कि सामूहिक दुष्कर्म के मुकदमे में आजीवन कारावास की सजा दिए जाने का यह जनपद में पहला मामला आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed