फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Three expert doctors came to tranquilize the leopard

Bahraich News: तेंदुए को ट्रैंकुलाइज करने आए तीन विशेषज्ञ चिकित्सक

Sun, 19 Nov 2023 11:21 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Sun, 19 Nov 2023 11:21 PM IST
विज्ञापन
Three expert doctors came to tranquilize the leopard
बहराइच। खैरीघाट क्षेत्र में बीते 45 दिनों से आतंक का पर्याय बनी मादा तेंदुआ अभी नरभक्षी साबित नहीं हुई है। अभी उसे मारा नहीं जाएगा। हालांकि, विभाग तेंदुए को मारने पर विचार कर रहा है। फिलहाल, तेंदुए को ट्रैंकुलाइज कर उसके शावकों के साथ जंगल में छोड़ने की तैयारी है। इसके लिए तीन रेंजों से तीन विशेषज्ञ चिकित्सक आए हैं। तीन डिवीजन के विशेषज्ञों की टीम भी तेंदुए को पकड़ने के लिए कांबिंग कर रही है।
विज्ञापन

खैरीघाट थाना क्षेत्र में शावकों के साथ घूम रही मादा तेंदुए की एक दर्जन से अधिक गांवों में दहशत बनी हुई है। तेंदुआ गन्ने के खेत के किनारे जाने वाले लोगों पर लगातार हमला कर रही है। अब तक तेंदुए ने चार लोगों को मौत के घाट उतार दिया है। वह चार को घायल कर चुकी है। तेंदुए को पकड़ने के लिए वन विभाग भी लगातार प्रयासरत है, लेकिन गन्ने के घने क्षेत्र की वजह से सफलता नहीं मिल पा रही है।
विज्ञापन

वन विभाग की टीमें लगातार कर रही कांबिंग
डीएफओ संजय शर्मा ने बताया कि तेंदुए को ट्रैंकुलाइज करने के लिए पीलीभीत टाइगर रिजर्व से डॉ. दक्ष, दुधवा से डॉ. दया और लखनऊ चिड़ियाघर के डॉ. विजेन्द्र आ गए हैं। ये मौके पर तैनात हैं। लगातार हाथियों व वाहनों की मदद से कांबिंग कर रहे हैं। तेंदुए को पकड़ने के लिए तीन डिवीजन गोंडा, श्रावस्ती व कतर्नियाघाट के विशेषज्ञों की टीम भी जुटी हुई है। बहराइच डिवीजन के छह रेंजों की टीमें भी लगातार कांबिंग कर रही हैं। उन्होंने बताया कि जल्द से जल्द तेंदुआ को पकड़ने की तैयारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन



जब कोई भी जानवर हमला करने के बाद शव को खाता है, तो नरभक्षी घोषित होता है। मादा तेंदुआ शावकों के साथ है। शावकों के आहत होने की आशंका में वह हमला कर रही है। तेंदुए को मारने का कोई आदेश नहीं है। पहला प्रयास तेंदुए को पकड़ कर जंगल में छोड़ने का है।

- संजय कुमार शर्मा, डीएफओ बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed