फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Three died from meningitis

दिमागी बुखार से तीन बच्चों की माैत

Sat, 03 Sep 2016 10:00 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 03 Sep 2016 10:00 PM IST
विज्ञापन
जिले में दिमागी बुखार का कहर थम नहीं रहा है। जिला अस्पताल में भर्ती तीन और रोगियों की इलाज के दौरान शनिवार को मौत हो गई। उधर विभिन्न संक्रामक रोगों से ग्रसित 19 और रोगी जिला अस्पताल में भर्ती कराए गए हैं। इनमें दो रोगियों की हालत नाजुक बताई जा रही है। 
विज्ञापन


तराई में बदलते मौसम के चलते दिमागी बुखार कहर बना है। जिला अस्पताल में तीन दिन पूर्व पंकज (6) पुत्र सिपाही लाल निवासी जमुनी ललिया बलरामपुर, चांदनी (8) पुत्री मंगतू निवासी रहवा बौंडी तथा प्रदीप कुमार (10) पुत्र बाबूलाल निवासी खैरीघाट को भर्ती कराया गया था। इन सभी को तेज बुखार के साथ झटके आ रहे थे।
विज्ञापन


डॉक्टरों ने दिमागी बुखार की आशंका जताई। रक्त परीक्षण के लिए भेजा गया लेकिन रिपोर्ट अभी नहीं मिल सकी। इस बीच शनिवार सुबह तीनों रोगियों की हालत बिगड़ गई। डॉक्टरों की कोशिश के बावजूद तीनों रोगियों की मौत हो गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर शनिवार को विभिन्न संक्रामक रोगों से पीड़ित19 और लोग भर्ती कराए गए हैं। इनमें जगरूप (12) निवासी कैसरगंज और छाया (3)  निवासी वजीरगंज की हालत नाजुक बताई जा रही है। जिला अस्पताल के बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. केके वर्मा ने बताया कि दो दिन में बुखार पीड़ित रोगियों की संख्या में अचानक इजाफा हुआ है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed