फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Three deaths from meningitis, 16 admitted

दिमागी बुखार से तीन की मौत, 16 भर्ती

Fri, 07 Oct 2016 10:57 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 07 Oct 2016 10:57 PM IST
विज्ञापन
तराई में दिमागी बुखार लोगों पर लगातार भारी पड़ रहा है। इस बीमारी से मौत का सिलसिला थम नहीं रहा। जिला अस्पताल में बुखार पीड़ित दो बच्चों की शुक्रवार को मौत हो गई। एक बच्चे ने लखनऊ में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। उधर बुखार से पीड़ित और 16 रोगी भर्ती हुए हैं। उनमें तीन की हालत नाजुक बताई जा रही है। इन सभी को तेज बुखार के साथ झटके भी आ रहे हैं। 
विज्ञापन


तराई में दिमागी बुखार और डेंगू का कहर थम नहीं रहा है। स्वास्थ्य विभाग अंकुश लगाने का दावा तो कर रहा है लेकिन असर नहीं नहीं दिख रहा है। प्रतिदिन पीड़ितों की जान जा रही है। जिला अस्पताल में बुधवार को तेज बुखार के चलते हरदी के नथवापुर निवासी सपना (4) पुत्री पप्पू को भर्ती कराया गया था। उसे बुखार के साथ झटके आ रहे थे।
विज्ञापन


शुक्रवार सुबह सपना की हालत बिगड़ गई। कुछ देर बाद उसने दम तोड़ दिया। उधर भारत-नेपाल सीमा स्थित बर्दिया गांव निवासी छबीले (12) पुत्र किशन को तेज बुखार की हालत में परिवारीजन शुक्रवार सुबह जिला अस्पताल लेकर आए। डॉक्टरों ने हालत गंभीर देखकर भर्ती करने से इंकार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


परिवारीजन उसे लखनऊ ले जाने की तैयारी कर रहे थे तभी उसकी मौत हो गई। उधर खैरीघाट के बहादुरपुरवा निवासी पृथ्वीराज के दो वर्षीय पुत्र मन्नू का इलाज लखनऊ में चल रहा था। उसे भी दिमागी बुखार की शिकायत थी। उसने भी इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। 

जिला अस्पताल में बुखार व डायरिया से पीड़ित 13 औैर रोगी भर्ती कराए गए। इनमें निधि (3) निवासी महसी, रुखसार (1) निवासी इकौना और इमरान (5) गिलौला की हालत नाजुक बताई जा रही है। जिला अस्पताल के बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. केके वर्मा का कहना है कि बुखार होने पर परिवारीजन स्थानीय चिकित्सकों से इलाज कराने लगते हैं।


सही इलाज न मिलने पर रोगी की हालत बिगड़ने लगती है तो परिवारीजन उसे जिला अस्पताल लेकर आते हैं। ऐसे में जिंदगी बचाना मुश्किल हो जाता है। उन्होंने हल्का बुखार होने पर भी योग्य चिकित्सक से इलाज कराने की सलाह दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed