फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Three deaths from dengue and meningitis

डेंगू व दिमागी बुखार से तीन की मौत

Mon, 03 Oct 2016 10:58 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 03 Oct 2016 10:58 PM IST
विज्ञापन
तराई में दिमागी बुखार और डेंगू का कहर थम नहीं रहा है। डेंगू से पीड़ित एक किशोर और दिमागी बुखार के चलते दो और बच्चों की मौत हो गई। डेंगू की चपेट में बहराइच के साथ ही नेपाल के नागरिक भी हैं। तराई में बदल रहा मौसम डेंगू व दिमागी बुखार का सबब बना हुआ है।
विज्ञापन


नेपाल में कोहलपुर निवासी हरेंद्र (12) पुत्र गोविंद प्रसाद को सप्ताह भर पूर्व बुखार की शिकायत हुई थी। नेपाल में इलाज के दौरान बुखार ठीक न होने पर परिवारीजनों ने बहराइच में निजी चिकित्सक को दिखाया। परीक्षण के दौरान डेंगू की पुष्टि हुई। इस पर परिवारीजन उसे लेकर लखनऊ ले गए वहां पर इलाज के दौरान रविवार देर रात हरेंद्र ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन


उधर दो दिन पूर्व दिमागी बुखार से पीड़ित बौंडी निवासी लवकेश (5) पुत्र उमेश को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इलाज के दौरान सोमवार सुबह लवकेश की तबियत बिगड़ गई। उसने भी दम तोड़ दिया। परिवारीजन शव लेकर घर चले गए हैं। वहीं इकौना में बनवारीपुरवा निवासी राम कुमार जायसवाल (5) बुखार से ग्रसित था।
विज्ञापन
विज्ञापन


शुरुआत में परिवारीजनों ने उसका स्थानीय डॉक्टरों से उपचार करवाया लेकिन सुधार नहीं हुआ। इस पर उसे दो दिन पूर्व जिला अस्पताल लाकर भर्ती करवाया जहां रामकुमार की इलाज के दौरान मौत हो गई। उधर, बुखार व डायरिया से पीड़ित 13 और रोगी जिला अस्पताल में भर्ती हुए हैं।


वरिष्ठ बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. केके वर्मा ने बताया कि हिना (2), अमन (7) निवासी गिलौला, सूरज (10) निवासी फखरपुर, फरहान (2) निवासी हरदी की हालत नाजुक है। उन्होंने बताया कि मौसम परिवर्तन के चलते मासूम संक्रामक बीमारियों की चपेट में आ रहे हैं। उनके खान-पान व रहन-सहन पर खास ध्यान देने की जरुरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed