{"_id":"6aad87b9bd1edc2d590e57d4","slug":"three-cyber-fraudsters-arrested-390-lakh-recovered-bahraich-news-c-98-1-bhr1029-156994-2026-09-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: तीन साइबर ठग गिरफ्तार, 3.90 लाख रुपये बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: तीन साइबर ठग गिरफ्तार, 3.90 लाख रुपये बरामद
विज्ञापन
बहराइच। बैंक से लोन दिलाने का झांसा देकर लोगों के खाते खुलवाने और उनमें दूसरे राज्यों से साइबर ठगी की रकम मंगाकर निकालने वाले गिरोह का खैरीघाट पुलिस और स्वॉट टीम ने शुक्रवार को खुलासा किया। संयुक्त टीम ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। उनके कब्जे से 3.90 लाख रुपये नकद, नौ मोबाइल फोन, एक कार, 25 एटीएम कार्ड, 14 चेकबुक और 12 विजिटिंग कार्ड समेत अन्य सामान बरामद हुआ।
हरदी थाना क्षेत्र के सिसैय्या चूड़ामणि निवासी दूजी और सिकंदरपुर निवासी नारायण वर्मा ने 15 सितंबर को पुलिस को तहरीर दी थी। आरोप है कि सिंघापुरवा निवासी सुफियान, आजाद नगर निवासी समीर अहमद और बिहार के नवादा जिले के सिकंदरा निवासी कृष्ण मुरारी ने दोनों को बैंक से लोन दिलाने का लालच दिया। इसके बाद उनके खाते खुलवाकर पासबुक, एटीएम और चेकबुक अपने कब्जे में ले लिए। आरोपियों ने दूसरे राज्यों से साइबर ठगी की रकम इन्हीं खातों में मंगाई।
मोबाइल पर रकम आने के संदेश मिलने पर पीड़ितों को खातों के दुरुपयोग की जानकारी हुई। विरोध करने पर आरोपियों ने धमकाकर उनके खातों से 2.40 लाख रुपये और 4,800 रुपये निकाल लिए। एसपी विश्वजीत श्रीवास्तव ने बताया कि शिकायत के बाद खैरीघाट पुलिस और स्वॉट टीम को आरोपियों की गिरफ्तारी के निर्देश दिए गए थे। संयुक्त टीम ने शुक्रवार को तीनों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार आरोपियों के खिलाफ विभिन्न थानों में पहले से भी गंभीर धाराओं में प्राथमिकी दर्ज हैं। तीनों को न्यायालय में पेश कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।