फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Three couples are against each other in ward no. 57

वार्ड 57 में तो तीन दंपती आमने-सामने लड़ रहे चुनाव

Mon, 12 Oct 2015 10:09 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच Updated Mon, 12 Oct 2015 10:09 PM IST
विज्ञापन
बहराइच। पंचायत चुनाव का सबसे रोचक मुकाबला आज देखने को मिलेगा। वार्ड नंबर 57 से तीन महिला प्रत्याशी अपने पतियों के लिए चुनौती बनेंगी। अब चाहे ये वोट काटने की रणनीति हो या फिर चुनावी टशन, लेकिन मतदाता जरूर इस ऊहापोह में हैं कि एक ही परिवार के दो-दो लोगों में से वो किसे चुनें।
विज्ञापन


हालांकि, अपनी पत्नियों को चुनावी मैदान में खड़ा कर तीनों उम्मीदवार बड़े ही आश्वस्त हैं क्योंकि जीत चाहे जिसकी हो, जिला पंचायत सदस्य की कुर्सी तो घर के ही सदस्य को मिलेगी।
विज्ञापन


पंचायत चुनाव के दूसरे चक्र के लिए कैसरगंज के जिला पंचायत सदस्य के 17 पदों पर चुनाव हो रहे हैं। 242 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। कैसरगंज विकासखंड के चुनावी रण में जिला पंचायत का वार्ड संख्या 57 ऐसा है, जहां 17 प्रत्याशियों में से तीन दंपती भी हैं। महिलाएं अपने पति के ही खिलाफ ताल ठोंक रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


निर्वाचन कार्यालय से जारी उम्मीदवारों की सूची में तीसरे नंबर पर अनिल सिंह पुत्र जीत बहादुर सिंह प्रत्याशी हैं, जबकि इनकी पत्नी सुनीता सिंह 17 नंबर पर प्रत्याशी सूची में दर्ज है। इसी वार्ड से आकांक्षा सिंह उर्फ शशि सिंह चुनाव मैदान में ताल ठोंक रही हैं।

इनके पति रणविजय सिंह क्रम संख्या नौ पर प्रत्याशी सूची में दर्ज है। जबकि क्रम संख्या 10 पर रामधीरज सिंह पुत्र मुनेश्वर सिंह चुनाव मैदान में हैं।

रामधीरज की पत्नी रामप्यारी सिंह क्रम संख्या 12 पर पति के लिए चुनौती बनी हुई हैं। पति-पत्नियों के उम्मीदवार के रूप में ताल ठोंकने से वार्ड संख्या 57 का चुनावी समीकरण क्या होगा, इसको लेकर राजनीतिक पंडित भी हलाकान हैं। वहीं, चुप्पी साधे मतदाता पशोपेश में हैं।

पत्नी के पास ज्यादा डिग्री

वार्ड संख्या 57 से चुनाव लड़ रहे अनिल सिंह 41 वर्ष के हैं। उनकी योग्यता उम्मीदवार सूची में इंटर दर्ज है, जबकि अनिल की पत्नी सुनीता सिंह 40 वर्ष की हैं। वह परास्नातक डिग्रीधारक हैं।

वहीं ,40 वर्षीय रणविजय सिंह स्नातक उत्तीर्ण हैं। उनकी 33 वर्षीय पत्नी आकांक्षा भी स्नातक हैं। प्रत्याशी रामधीरज सिंह 68 वर्ष के हैं। जूनियर हाईस्कूल तक शिक्षा ग्रहण किए हुए हैं। जबकि इनकी पत्नी रामप्यारी सिंह (59) प्राथमिक कक्षा पास हैं।


पति बोले, पत्नी को भी चुनाव लड़ने का हक
प्रत्याशी रामधीरज सपा समर्थित उम्मीदवार हैं। उनका कहना है कि बहू की तबियत खराब हो गई थी, पत्नी उसी में व्यस्त हो गईं, जिसके चलते नाम वापस नहीं हो पाया। भाजपा समर्थित प्रत्याशी रणविजय सिंह ने स्वीकार किया पत्नी चुनाव लड़ रही हैं। वहीं, सुंदर कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के प्रबंधक अनिल सिंह ने कहा कि चुनाव लड़ने का सबको अधिकार है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed