{"_id":"e6a13aab013042373f683886dc19e6fd","slug":"three-candidate-will-be-unopposed-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्रावस्ती में प्रमुख पद पर तीन प्रत्याशियों का निर्विरोध निर्वाचन तय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्रावस्ती में प्रमुख पद पर तीन प्रत्याशियों का निर्विरोध निर्वाचन तय
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच
Updated Fri, 05 Feb 2016 09:59 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
श्रावस्ती। पांच विकास खंडों वाले जिले में तीन ब्लॉक प्रमुखों का निर्विरोध चुना जाना तय है। इनमें सभी सपा प्रत्याशी हैं।
शुक्रवार को निर्धारित समय तक जमुनहा, सिरसिया व गिलौला विकास खंडों में केवल एक-एक व्यक्ति द्वारा ही नामांकन पत्र दाखिल किया गया।
जिले के पांच विकास खंडों में से जमुनहा से सपा समर्थित प्रत्याशी ईरम बाल्मीकि (सुरक्षित सीट अनुसूचित जाति), सिरसिया से मंजूर खां व गिलौला से शिवकुमारी (पिछड़ी जाति महिला के लिए सुरक्षित) का ब्लॉक प्रमुख बनना लगभग तय है।
शुक्रवार को निर्धारित समय तक इन तीनों विकास खंडों में केवल एक-एक व्यक्ति द्वारा ही नामांकन पत्र दाखिल किया गया। इकौना व हरिहरपुररानी विकास खंड में संघर्षपूर्ण चुनाव के संकेत मिल रहे हैं।
हरिहरपुररानी में सपा समर्थित अमित कुमार सिंह व दूसरी ओर मधु सत्या चुनाव मैदान में हैं। मधु पूर्व ब्लॉक प्रमुख सुभाष सत्या की पत्नी हैं। सुभाष बसपा से श्रावस्ती विधानसभा क्षेत्र के लिए प्रत्याशी घोषित हैं।
विज्ञापन
यहां नामांकन के दौरान ही संघर्ष भी हो चुका है। यहां तक कि मधु के अपहरण का प्रयास किया गया। इससे चुनावी जानकार बताते हैं कि संघर्ष का यह मामला यहीं थमेगा नहीं।
मतदान से पूर्व व मतदान तक भी संघर्ष की आशंका से इंकार नहीं किया जा सकता। आम लोगों का कहना है कि प्रशासन का मूक समर्थन मिलने के कारण सपा समर्थित प्रत्याशी के हौसले बुलंद हैं।
वहीं इकौना में भाजपा से पूर्व ब्लॉक प्रमुख रहीं मिथिलेश पांडे व ईंट उद्योग व्यवसायी विवेक सत्या आमने-सामने हैं। यहां बड़े संघर्ष की तो आशंका कम है लेकिन क्षेत्र पंचायत सदस्यों की खरीद-फरोख्त कर आदर्श आचार संहिता की धज्जियां जरूर उड़ाए जाने की आशंका व्यक्त की जा रही हैं।