{"_id":"5de558368ebc3e548349ec71","slug":"three-arrest-bahraich-news-lko4955493118","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस अधिकारी बनकर हाईवे पर वसूली करने वाले गिरोह को दबोचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस अधिकारी बनकर हाईवे पर वसूली करने वाले गिरोह को दबोचा
विज्ञापन
नानपारा (बहराइच)। नेशनल हाईवे पर मालवाहक वाहनों को रोककर अवैध वसूली करने वाले एक गिरोह का खुलासा पुलिस ने किया है। गिरोह के तीन शातिरों को गिरफ्तार किया गया है। इनके द्वारा एक मवेशी लदे वाहन को रोककर पुलिस अधिकारी बताते हुए 50 हजार रुपये की मांग की गई थी।
वाहन मालिक ने अपने बहनोई व अन्य लोगों को बुलाकर इन सभी को दबोच लिया। पुलिस ने वाहन मालिक की तहरीर पर सभी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। नवाबंगज थाना अंतर्गत मिजापुर तिलक गांव निवासी मंसूर अली अपने बेटे अब्दुल मन्नान व सद्दाम के साथ पिकअप गाड़ी से परवानीगौढ़ी पशु बाजार से दो भैंस खरीदकर अपने घर जा रहा था।
तभी नानपारा-रुपईडीहा हाईवे पर हांड़ा बसेहरी गांव के निकट तीन व्यक्तियों ने वाहन को रोक लिया। सभी अपने को पुलिस अधिकारी बताते हुए पूछताछ करने लगे। मारने पीटने की धमकी देते हुए 50 हजार रुपये की मांग की। पैसे नहीं देने पर थाने ले जाकर केा दर्ज कर जेल भेजने की धमकी भी दी गई। सभी ने पैसे देने में असमर्थता जतायी।
विज्ञापन
जिस पर अब्दुल मन्नान व सद्दाम की शातिरों ने पिटाई शुरू कर दी। इसी बीच पंडितपुरवा गांव निवासी अनीस को सद्दाम ने फोन कर घटना की सूचना दी। जिस पर काफी संख्या में लोग एकत्रित हो गए। इस दौरान तीनों व्यक्तियों को सभी ने बातों में उलझाए रखा। पैसा लाने की बात कहने पर सभी कुछ देर के लिए मान गए थे।
सूचना पाकर कोतवाली नानपारा के अपराध निरीक्षक संजय कुमार गुप्ता पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। यहां मंसूर अली ने सभी को रोक रखा था। प्रभारी निरीक्षक संतोष सिंह ने बताया कि नानपारा के मसूदनगर बस्थनवा निवासी अमित वर्मा, चरसंडामाफी निवासी समीर और लक्ष्मनपुरवा निवासी गुड्डू अंसारी को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जेल भेज दिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
बरामद हुई प्रेस की आईडी
प्रभारी निरीक्षक संतोष सिंह ने बताया कि पकड़े गए युवकों के पास से एक बाइक बरामद हुई है। जिस पर प्रेस लिखा हुआ था। जबकि इन युवकों द्वारा अलग-अलग न्यूज चैनल की आईडी भी दिखाई गई। बताया जाता है कि हाईवे पर पुलिस की जांच से बचने के लिए इन सभी द्वारा फर्जी आईडी का इस्तेमाल किया जा रहा था।