फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Three accused including four stolen bikes were arrested

बहराइच: चोरी की चार बाइक समेत तीन आरोपी धरे गए

Fri, 17 Feb 2023 12:31 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Fri, 17 Feb 2023 12:31 AM IST
विज्ञापन
Three accused including four stolen bikes were arrested
महसी (बहराइच)। बाइक चोरों पर शिकंजा कसते हुए महसी पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से चोरी की चार बाइकें भी बरामद की गई हैं। पकड़े गए आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर पुलिस ने उन्हें कोर्ट में पेश किया जहां से वे जेल भेज दिए गए। थानाध्यक्ष हरदी अंजनी कुमार राय ने बताया कि बुधवार की रात मुखबिर से सूचना मिली की चार चोर थाना क्षेत्र के खर्चहा चौराहा देवरायपुर के पास सक्रिय है। इस पर पुलिस टीम ने आरोपियों की तलाश शुरू कर उन्हें पकड़ने में सफलता प्राप्त की। पकड़े गए आरोपियों में निहाल, तौहीद उर्फ सानू व मेराज निवासी कस्बा महाराजगंज जोतचांदपारा शामिल हैं। एसओ ने बताया कि इन तीनों अपराधियों पर स्थानीय थाने में पहले से भी कई संगीन धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed