फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Thieves fired on police, two arrested

चोरों ने पुलिस पर झोंका फायर, दो गिरफ्तार

Sun, 16 Aug 2020 09:36 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 16 Aug 2020 09:36 PM IST
विज्ञापन
Thieves fired on police, two arrested
बहराइच। घर में घुसकर चोरी करने वाले गिरोह के सदस्यों को पकड़ने गई पुलिस पर चोरों ने फायर झोंक दिया। पुलिस व चोरों के बीच लगभग आधे घंटे तक मुठभेड़ चली। पुलिस ने फायरिंग से बचाव करते हुए घेराबंदी की और गिरोह के दो सदस्यों को दबोच लिया। उनके पास से चोरी के जेवरात, नगदी व असलहे बरामद हुए। पकड़े गए चोरों ने कई जिलों में वारदातों को अंजाम दिया। पुलिस ने दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन

हरदी थाना क्षेत्र के परसोहना गांव निवासी आशीष कुमार दीक्षित व जनार्दन प्रसाद पांडेय पुत्र जगदीश प्रसाद पांडेय के घर में बीते दिनों चोरी हो गई थी। एसपी विपिन मिश्रा ने थानाध्यक्ष आरपी यादव को वारदात का खुलासा करने के निर्देश दिए थे। शनिवार को मुखबिर ने सूचना दी कि क्षेत्र में चोरी की वारदात को अंजाम देेने वाले चोर क्षेत्र में घूम रहे हैं।
विज्ञापन

इस पर थानाध्यक्ष एसआई मुकेशमणि त्रिपाठी, संजय गौतम, गोविंद कुमार, सिपाही विपिन सिंह, रमेश यादव, अमरचंद यादव, रिजवान अहमद को लेकर नहर पुलिया बहद ग्राम बंजरिया के पास पहुंचे। पुलिस को देखकर चोर भागने लगे। पुलिस टीम ने पीछा किया तो चोरों ने फायर झोंक दिया। पुलिस ने बचाव करते हुए गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूछताछ में उनकी पहचान वकील अहमद निवासी जटपुरवा थाना रेउसा जनपद सीतापुर व शकील अहमद निवासी बभनियावा पुरवा थाना रेउसा के रूप में हुई। थानाध्यक्ष ने बताया कि पकड़े गए चोरों ने हरदी व रामगांव में बीते दिनों हुई चोरी की वारदात को स्वीकार किया है।

यह बरामद हुआ सामान
दो तमंचा 12 बोर, चार कारतूस, दो खोखा, सोने की अंगूठी एक, नथुनी दो, माला एक, चांदी का सिक्का पांच, पायल चार, चेन एक, अंगूठी तीन, बर्तन फूल का बटुला दो, बर्तन फूल की थाली तीन, दो मोबाइल व दो साड़ी समेत 15 हजार रुपये बरामद हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed