{"_id":"65f73058cf07c5d07009bf6b","slug":"there-will-be-tight-security-at-58-highly-sensitive-centers-bahraich-news-c-98-1-slko1011-111427-2024-03-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: 58 अति संवेदनशील केंद्रों पर रहेगा कड़ा पहरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: 58 अति संवेदनशील केंद्रों पर रहेगा कड़ा पहरा
विज्ञापन
नवाबगंज में गश्त करते एसएसबी व पुलिस के जवान। स्रोत-पुलिस
नेटवर्क विहीन मतदान केंद्रों पर अत्याधुनिक संचार मशीनों से लैस रहेंगे सुरक्षा कर्मी
50 हजार से अधिक ले जाने पर देनी होगी सूचना
सोशल मीडिया पर निगहबानी के लिए टीमें गठित, सघन जांच शुरू
सकुशल चुनाव को तैनात होंगे 12000 पुलिस कर्मी व अर्द्धसैनिक बल
संवाद न्यूज एजेंसी
बहराइच। लोकसभा चुनाव का बिगुल बज गया है और आदर्श आचार संहिता प्रभावी हो गई है। वहीं पुलिस व प्रशासन के अधिकारी सकुशल मतदान की तैयारियों में जुट गए हैं। रविवार को कलेक्ट्रेट में लोकसभा चुनाव को लेकर डीएम मोनिका रानी की अध्यक्षता व एसपी वृंदा शुक्ला की मौजूदगी में बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें सकुशल चुनाव संपन्न करवाने के लिए प्रशासन व पुलिस की तैयारियों की जानकारी दी गई।
लोकसभा चुनाव को लेकर कलेक्ट्रेट में आयोजित बैठक में जानकारी देते हुए डीएम मोनिका रानी ने बताया कि सकुशल चुनाव के लिए 21 फ्लाइंड स्क्वाड व 21 स्टेटिक मजिस्ट्रेट की टीमें बनाई गई हैं। साथ ही सात वीडियो सर्विलांस, सात स्टेटिक सर्विलांस, सात वीडियो अवलोकन व सात सहायक व्यय प्रेक्षक की तैनाती की गई है। बैंकों के साथ समन्वय कर जमा निकासी पर भी नजर रखी जा रही है।
डीएम ने बताया कि 50 हजार रुपये से अधिक ले जाने पर पैसे के संबंध में जानकारी देनी होगी। बैंकों से एक लाख से अधिक की निकासी पर निगरानी की जाएगी। 10 लाख से अधिक की निकासी पर टैक्स सहित प्रपत्र देने होंगे। साथ ही सोशल मीडिया पर सघन निगरानी की जाएगी और फर्जी अफवाह फैलाने पर आईटी एक्ट के तहत सख्त कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
58 अति संवेदनशील व 21 नेटवर्क विहीन केंद्रों पर सघन जांच
सुरक्षात्मक जानकारी देते हुए एसपी वृंदा शुक्ला ने बताया कि सकुशल चुनाव संपन्न करवाने के लिए 12000 पुलिस कर्मी तैनात किए जाएंगे। साथ ही अर्द्धसैनिक बलों की भी तैनाती रहेगी। एसपी ने बताया कि जिले में कुल 1384 मतदान केंद्रों में से 481 मतदान केंद्र संवेदनशील, 58 अति संवेदनशील व 21 नेटवर्क विहीन केंद्र के रूप में चिह्नित किए गए हैं। इन सभी केंद्रों पर तिहरी सुरक्षा व्यवस्था रहेगी। एसपी ने बताया कि सीसीटीवी, रैपिड रिस्पांस टीम, पुलिस व अर्द्धसैनिक बल इन केंद्रों पर तैनात रहेंगे।
तैनात रहेंगी महिला सिपाही, पर्दा व्यवस्था का नहीं होगा दुरुपयोग
एसपी वृंदा शुक्ला ने बताया कि कई बार मतदान के दौरान मुस्लिम व हिंदू महिलाएं पर्दा करके मतदान करने पहुंचती हैं। उनके चेहरे ढके होने के चलते फर्जी मतदान के आरोप लगते हैं, लेकिन इस बार इन आरोपों पर रोक लगेगी। हर मतदान केंद्र पर भारी मात्रा में महिला पुलिस व सुरक्षा कर्मी तैनात की जाएंगी। जो महिलाओं की सघन जांच करेंगी।
62 हिस्ट्रीशीटरों का हुआ सत्यापन, 30 की खोली गई हिस्ट्री
एसपी वृंदा शुक्ला ने बताया कि सकुशल मतदान संपन्न करवाने के लिए हिस्ट्रीशीटरों, गुंडा एक्ट व अराजक तत्वों की जांच शुरू कर दी गई है। उन्होंने बताया कि 62 हिस्ट्रीशीटरों का सत्यापन किया जा चुका है और 100 के सत्यापन की कार्रवाई चल रही है। साथ ही 30 अपराधियों की हिस्ट्रीशीट खोली गई है। उन्होंने बताया कि जिले में प्रवेश करने वाले मार्गों पर सीसीटीवी व बैरियर से सघन जांच की जाएगी। सभी थाना प्रभारी अर्द्धसैनिक बलों के साथ संवेदनशील व अति संवेदनशील मतदान केंद्रों की लगातार जांच कर रहे हैं। साथ ही क्षेत्र में भ्रमण व गश्त का सिलसिला लगातार जारी है।