फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   There was a surge in patients suffering from high blood pressure and arthritis.

Bahraich News: उच्च रक्तचाप व गठिया के मरीजों की रही भरमार

Mon, 23 Feb 2026 01:43 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Mon, 23 Feb 2026 01:43 AM IST
विज्ञापन
There was a surge in patients suffering from high blood pressure and arthritis.
बाबागंज प्राथ​मिक स्वास्थ्य केंद्र पर जन आरोग्य मेले में मरीज देखते चिकित्सक। -संवाद
पयागपुर/ रिसिया/ चित्तौरा। जिले के विभिन्न प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों एवं उप स्वास्थ्य केंद्रों पर रविवार को मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले का आयोजन किया गया। मेले में उच्च रक्तचाप व गठिया के मरीजों की संख्या अधिक रही। इस दौरान मरीजों की जांच कर उन्हें निशुल्क दवाएं दी गईं।
विज्ञापन



पयागपुर के स्वास्थ्य केंद्रों पर आयोजित जन आरोग्य मेले में 93 पुरुष, 77 महिलाएं और 48 बच्चों सहित कुल 218 मरीजों को स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान की गईं। मेले का आयोजन खुटेहना, वभनियावां, रामनगर खजुरी, मुंडेरवा ठकुराइन तथा पहलवारा में किया गया।
विज्ञापन



खुटेहना और रामनगर खजुरी में बीपीएम पयागपुर अनुपम शुक्ल ने मेले का जायजा लिया। सीएचसी पयागपुर के अधीक्षक डॉ. धीरेंद्र तिवारी ने बताया कि पीएचसी रामनगर खजुरी में सीएमओ डॉ. संजय कुमार शर्मा के निर्देशन में एनसीडी, कैंसर, ओरल हेल्थ और टीबी (क्षय) स्क्रीनिंग कैंप आयोजित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


शिविर में 72 से अधिक लोगों की स्क्रीनिंग की गई, जिनमें से उच्च रक्तचाप के 10 और मधुमेह के छह रोगियों को रेफर किया गया। इसके अतिरिक्त आयुष्मान मित्र एवं सीएचओ द्वारा 74 लोगों के गोल्डन कार्ड भी बनाए गए।


रिसिया सीएचसी के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नर्सिंगडीहा में आयोजित जन आरोग्य मेले में डॉ. शुएब की उपस्थिति में मरीजों की जांच की गई। रमेश कुमार, रीना देवी, सोनी, सहजार, सकिन, मीना देवी, तिलक राम, राधेश्याम तथा बड़कऊ सहित अन्य मरीजों को दवा और परामर्श दिए गए। इस अवसर पर फार्मासिस्ट एवं स्टाफ नर्स भी मौजूद रहीं।



चित्तौरा क्षेत्र के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र गंभीरवा प्रथम में भी जन आरोग्य मेले का आयोजन किया गया। यहां डॉ. सुहेल अहमद ने लगभग 35 मरीजों का परीक्षण किया। मेले में बुखार और खांसी के मरीजों की संख्या अधिक रही। सभी मरीजों को दवा देकर आवश्यक चिकित्सकीय सलाह दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed