{"_id":"6612e78a4cf6191bb609a420","slug":"there-is-a-huge-traffic-jam-in-the-city-all-arrangements-failed-bahraich-news-c-13-1-lko1042-678483-2024-04-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: शहर में लग रहा भीषण जाम, सारे इंतजाम फेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: शहर में लग रहा भीषण जाम, सारे इंतजाम फेल
Mon, 08 Apr 2024 12:05 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
Updated Mon, 08 Apr 2024 12:05 AM IST
विज्ञापन
घंटाघर चौराहे के पास ई रिक्शों के चलते लगा जाम। -संवाद
अतिक्रमण व ई रिक्शों के अनियंत्रित संचालन से कराह रहीं सड़कें, बाजार पहुंच रहे लोगों को उठानी पड़ रही समस्या
संवाद न्यूज एजेंसी
बहराइच। जहां एक ओर ईद नजदीक है वहीं नवरात्र भी शुरू होने वाले हैं, ऐसे में बाजार में रौनक बढ़ गई है। लेकिन इस दौरान शहर की सड़कों व बाजार में लगने वाला जाम पर्व की खुशियों को फीका कर रहा है। जाम में घंटों फंसे लोग शासन व प्रशासन को कोसते नजर आ रहे हैं।
शहर की सड़कों पर किए गए अवैध अतिक्रमण, अनियंत्रित ई रिक्शा संचालन व वेंडिंग जोन की निष्क्रियता के चलते भारी जाम लग रहा है। रविवार को बाजार में जगह-जगह जाम की स्थिति देखने को मिली। पीपल तिराहे से रेाडवेज व घंटाघर तक भीषण जाम रहा।
वहीं अस्पताल चौराहे से डिगिहा रोड की स्थिति और भी खराब रही और रुक-रुक कर यहां भी बहुत जाम लगा। इस दौरान सैकड़ों वाहन वाहनों को रेंगते देखा गया।
दौड़ रहे 7000 से अधिक अवैध ई रिक्शे-टैंपो, रूट निर्धारण नहीं
शहर की सड़कों पर लगने वाले जाम में सबसे ज्यादा योगदान सड़कों पर अवैध रूप से फर्राटा भर रहे 7000 से अधिक ई रिक्शा व टैंपो हैं। इनके पंजीकरण को लेकर लगातार सवाल उठते रहे हैं। यही नहीं इनमें से हजारों का संचालन नाबालिग कर रहे हैं। और तो और इनका अभी तक कोई रूट निर्धारण नहीं हुआ है। पूर्व में सिटी मजिस्ट्रेट की ओर से रूट निर्धारण व रिक्शों के रंग निर्धारण की बात कही गई थी। लेकिन सारी कार्यवाही कागजों में सिमटी नजर आ रही है।
विज्ञापन
पटरियों पर अतिक्रमण, संकरे मार्ग बने मुसीबत : शहर के लगभग सभी प्रमुख मार्ग अतिक्रमण की जद में है। कई मार्गों पर जहां अस्थायी अतिक्रमण है तो वहीं कइयों पर स्थायी अतिक्रमण कर लिया गया है। बावजूद इसके जिम्मेदार मौन हैं। यही नहीं बची पटरियां ठेले-खुमचे वालों के कब्जे में हैं। सड़कें संकरी नजर आ रही हैं और लोगों का गुजरना मुश्किल हो रहा है।
पार्किंग में दुकानें, सड़क पर वाहन
जाम के प्रमुख कारणों में विभिन्न व्यावसायिक प्रतिष्ठान का भी योगदान हैं। दर्जनों प्रतिष्ठान स्वामियों ने मुनाफाखोरी में पार्किंग को सिर्फ नक्शे तक सीमित रखा है और पार्किंग के स्थान पर दुकानें बनवा रखी हैं, जिनसे मोटा किराया वसूला जा रहा है। वहीं प्रतिष्ठानों पर आने वाले लोगों के वाहन सड़क की पटरियों व सड़क पर खड़े हो रहे हैं जिसके चलते भीषण जाम लग रहा है।
कागजों में चल रहा वेंडिंग जोन, कैसे कम हो दुश्वारी : शहर के प्रमुख मार्गों पर घूमने वाले ठेले-खोमचों के चलते लगने वाले जाम से निजात के लिए पुराने नानपारा बस स्टैंड को वेंडिंग जोन घोषित किया गया था। जोरशेार से वेंडिंग जोन की शुरुआत की गई थी। लेकिन शुभारंभ के बाद से वेंडिंग जोन सिर्फ कागजों पर चल रहा है।
फिर चलेगा अभियान
पार्किंग के स्थान पर निर्माण करने वाले एक दर्जन से अधिक लोगों को नोटिस दिया गया है। अतिक्रमण हटवाने के लिए नगर पालिका व पुलिस को निर्देशित किया है। अभियान एक बार फिर चलाकर ई रिक्शों से लगने वाले जाम से निजात दिलाई जाएगी।
-शालिनी प्रभाकर, सिटी मजिस्ट्रेट