फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   The youth of the district will be trained to control the fire

अग्निकांड पर अंकुश के लिए प्रशिक्षित होंगे जिले के युवा

Sun, 19 Jun 2022 11:15 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 19 Jun 2022 11:15 PM IST
विज्ञापन
The youth of the district will be trained to control the fire
चित्तौरा विकास खंड में अग्रि सचेतक योजना की जानकारी देते अधिकारी। - फोटो : BAHRAICH
बहराइच। अग्नि सचेतक योजना के अंतर्गत अग्निशमन विभाग जिले के बेरोजगार युवाओं को अग्निकांड पर अंकुश लगाने के लिए प्रशिक्षित करेगा। प्रशिक्षित युवाओं को प्राथमिकता के आधार पर होमगार्ड में भर्ती कराकर अग्निशमन विभाग ने अपने सहयोगी के रूप में कार्य कराने का निर्णय लिया है। इसके लिए विभाग की ओर से जिले के दो सौ युवाओं को पंजीकृत किया गया है।
विज्ञापन

प्रदेश सरकार ने अग्नि सचेतक योजना के तहत जिले के शहरी व ग्रामीण क्षेत्र के बरोजगार युवाओं को अग्निकांड पर अंकुश लगाने के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम की शुरुआत की है। योजना के तहत विभाग के नामित अधिकारी विकास खंडों के बीडीओ व ग्राम प्रधानों के माध्यम से ग्रामीण अंचलों में शारीरिक व शैक्षिक रूप से दक्ष युवाओं को चयनित कर उनके पंजीकरण करने का कार्य करेंगे। एफएसओ व नामित अधिकारी ग्रामीण व शहरी क्षेत्र के अग्निकांड प्रभावित इलाकों को चिह्नित कर उसकी सूची तैयार करेंगे। इसके बाद विभाग संबंधित गांव का चयन करेगा। चयनित गांव में एफएसओ व नामित अधिकारी ग्राम प्रधानों के माध्यम से युवाओं को आग की भयावहता के बारे में जागरूक कर उसकी रोकथाम व बचाव के तौर तरीकों की जानकारी देते हुए सभी को प्रशिक्षित करेंगे। इसके अलावा विभाग के अधिकारी प्रत्येक माह में एक बार स्कूल व कॉलेजों में पहुंचकर कॉलेज के प्राचार्य व प्रधानाचार्य के माध्यम से छात्रों को भी आग की रोकथाम आदि के तौर तरीकों की जानकारी देकर प्रशिक्षित करेंगे।
विज्ञापन

अग्नि सचेतक योजना के तहत सात दिवसीय प्रशिक्षण का कार्य होगा। जिसके प्रथम चरण में तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्य गांव में होगा। तीन दिन का प्रशिक्षण कार्य पूरा करने के बाद प्रशिक्षित इच्छुक युवाओं को शेष चार दिन का प्रशिक्षण कार्य अग्निशमन केंद्र के परिसर में एफएसओ की देखरेख में कराया जाएगा। प्रशिक्षण प्राप्त कर चुके युवाओं को विभाग की ओर से एक क्विज का आयोजन किया जाएगा। प्रतियोगिता में सफल अभ्यर्थी को अग्नि सचेतक के पद से नवाजते हुए एसपी व एफएसओ के हस्ताक्षरयुक्त एक प्रमाणपत्र प्रदान किया जाएगा। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

सफल अभ्यर्थियों को होमगार्ड की भर्ती में मिलेगी वरीयता
अग्नि सचेतक योजना के तहत प्रमाणपत्र प्राप्त करने वाले सफल अभ्यर्थियों को पात्रता के अनुसार होमगार्ड की भर्ती में वरीयता प्रदान कराई जाएगी। होमगार्ड में भर्ती होने के बाद प्रशिक्षित युवाओं को अग्निशमन केंद्रों में तैनाती कर विभाग अपने सहयोगी के रूप में कार्य कराएगी।

दो सौ अभ्यर्थियों को किया जा चुका है चयनित
अग्नि सचेतक योजना के तहत ग्रामीण व शहरी क्षेत्र में अभियान की शुरुआत कर दी गई है। अभियान के तहत नामित अधिकारियों की ओर से करीब दो सौ अभ्यर्थियों को चिह्नित कर उनके पंजीकरण का कार्य प्रारंभ कराने की प्रक्रिया शुरू कराई जा रही है। -गेनालाल, प्रभारी एफएसओ बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed