फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   The youth injured in the accident died

Bahraich News: हादसे में घायल युवक ने तोड़ दिया दम

Thu, 01 May 2025 12:41 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Thu, 01 May 2025 12:41 AM IST
विज्ञापन
The youth injured in the accident died
बहराइच। जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हुए हादसों में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्हें मेडिकल कॉलेज में भर्ती करवाया गया है। वहीं मेडिकल कॉलेज में भर्ती बलरामपुर निवासी युवक ने मंगलवार की देर रात दम तोड़ दिया। चिकित्सकों की सूचना पर पहुंची मेडिकल कॉलेज चौकी पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

बलरामपुर जिले के बरगदही निवासी विश्वास पाठक (28) मंगलवार की शाम शादी समारोह में शामिल होकर घर लौट रहे थे। इस दौरान बलरामपुर में ही वह अनियंत्रित होकर बिजली के खंभे से टकरा गए। हादसे में गंभीर रूप से घायल विश्वास को परिजनोंं ने बलरामपुर जिला अस्पताल पहुंचा। यहां इलाज के दौरान देर रात विश्वास की मौत हो गई। कोतवाली देहात में बहराइच- लखनऊ राजमार्ग पर कीर्तनपुर के पास मंगलवार की रात लगभग 11 बजे मोहनदास कुट्टी निवासी गुड्डू (30) बाइक सहित सड़क किनारे खड़े ट्रेलर में घुस गए।
विज्ञापन

हादसे में गंभीर रूप से चोटिल गुड्डू को टिकोरा मोड़ चौकी प्रभारी हरिकेष सिंह ने इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज पहुुंचाया। जहां उनका इलाज जारी है। कोतवाली नानपारा क्षेत्र में नानपारा-बदला चौराहा मार्ग पर दर्जिनपुरवा के पास नवाबगंज निवासी इकबाल अहमद को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में गंभीर रूप से घायल इकबाल को सीएचसी नानपारा ले जाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed