फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   The young man struggles with Leopard

तेंदुए से युवक ने किया संघर्ष

Mon, 30 May 2016 09:51 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 30 May 2016 09:51 PM IST
विज्ञापन
फूस का छप्पर दुरुस्त करने के लिए सोमवार दोपहर एक युवक गांव के ही अपने दो साथियों के साथ जंगल के पास फूस व नरकुल काटने गया था। इसी दौरान युवक कुछ दूरी पर निकल गया। उसके साथी दूसरी दिशा में चले गए। तभी झाड़ियों में छिपे तेंदुए ने युवक पर हमला कर दिया।
विज्ञापन


बचाव के लिए युवक तेंदुए से भिड़ गया। लगभग 20 मिनट तक युवक व तेंदुए में संघर्ष हुआ। शोर सुनकर उसके साथी दौड़े और गांव के लोग भी पहुंच गए। सभी ने मिलकर हांका लगाया तो तेंदुआ युवक को छोड़कर जंगल में भाग गया। तेंदुए के हमले में जख्मी युवक का सीएचसी में इलाज कराया गया है। 
विज्ञापन


कतर्नियाघाट संरक्षित वन क्षेत्र के ककरहा रेंज में उर्रा गांव है। ग्राम पंचायत के उर्रा बगिया गांव निवासी अनिल कुमार (30) पुत्र श्रीकांत का मकान फूस का है। तीन-चार दिन से रुक-रुककर बरसात हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसे में मकान दुरुस्त करने के लिए वह गांव निवासी श्रीराम और परवेश के साथ सोमवार दोपहर नरकुल और फूस काटने जंगल के पास गया था। जहां श्रीराम व परवेश दूसरी ओर चले गए। जबकि अनिल कुछ दूरी पर दूसरी तरफ चला गया।

इसी दौरान झाड़ियों में छिपे तेंदुए ने उस पर हमला कर दिया। अनिल ने तेंदुए का मुकाबला करने के साथ ही शोर मचाया। इस पर श्रीराम और परवेश दौड़े। उन दोनों ने अनिल व तेंदुए में संघर्ष होता देख शोर मचाकर गांव के लोगों को इकट्ठा किया।

हांका लगने पर किसी तरह तेंदुए ने अनिल को छोड़ा और जंगल की ओर चला गया। मगर तब तक तेंदुए के हमले में अनिल गंभीर रूप से घायल हो गया। उसकी पीठ, कंधे व पैर में तेंदुए ने नोंचा है।


ग्रामीणों की सूचना पर वन दरोगा रामकुमार व वनरक्षक आरके सिंह टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। अनिल को सीएचसी पहुंचाया गया। सीएचसी प्रभारी डॉ. बासुदेव वर्मा ने बताया कि मरहम-पट्टी के बाद अनिल को घर भेज दिया है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed