फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   The workers agreed on the assurance of transfer of DM in seven days and the strike ended

Bahraich News: सात दिन में डीएम के स्थानांतरण के आश्वासन पर माने कर्मी, हड़ताल खत्म

Wed, 16 Jul 2025 01:15 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Wed, 16 Jul 2025 01:15 AM IST
विज्ञापन
The workers agreed on the assurance of transfer of DM in seven days and the strike ended
 बहराइच के विकास भवन में हड़ताल कर प्रदर्शन कर रहे कर्मचारी। 
बहराइच। बैठक के दौरान डीएम द्वारा अपमान कर मीटिंग से भगाने का आरोप लगाकर पंचायती राज सेवा परिषद के नेतृत्व में पंचायती राज विभाग के कर्मी सोमवार को हड़ताल पर चले गए थे। मंगलवार को शासन के निर्देश पर पहुंचे डिप्टी डायरेक्टर पंचायती राज गिरीश चंद्र ने कर्मचारियों से बातचीत की और सात दिन में उनकी मांग पूरी करने का आश्वासन देकर हड़ताल खत्म करवाई। हड़ताल खत्म होने पर मंगलवार को दोपहर बाद पंचायती राज विभाग में पूर्व की भांति कामकाज शुरू हुआ।
विज्ञापन


सोमवार की भांति मंगलवार को भी पंचायती राज सेवा परिषद के जिलाध्यक्ष और जिला पंचायत राज अधिकारी (डीपीआरओ) सर्वेश कुमार पांडेय के नेतृत्व में सुबह नौ बजे से एक हजार से अधिक कर्मचारियों ने विरोध-प्रदर्शन शुरू किया। मंगलवार सुबह भी पंचायती राज विभाग में कामकाज पूरी तरह ठप रहा और सभी कर्मी विकास भवन के बाहर इकट्ठा रहे।
विज्ञापन

इस दौरान शासन के निर्देश पर डिप्टी डॉयरेक्टर गिरी चंद्र प्रदर्शन कर रहे कर्मियों के पास पहुंचे और उनसे बातचीत की। बातचीत के दौरान उन्होंने एक सप्ताह में उनकी मांगें पूरी करने का आश्वासन दिया और सभी कर्मचारियों से हड़ताल खत्म कर कामकाज शुरू करने की अपील की। डिप्टी डॉयरेक्टर के आश्वासन के बाद डीपीआरओ सर्वेश पांडेय ने हड़ताल खत्म करने की घोषणा की और सभी कर्मियों को काम पर लौटने को कहा। इस दौरान सफाई कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष गोपाल शरण सिंह, बृजेश सिंह, सचिव भीम सिंह कुशवाहा, अनूप कुमार, डीपीएम सुनील चौरसिया सहित मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीएम व डीपीआरओ के साथ की संयुक्त बैठक
डिप्टी डॉयरेक्टर गिरीश चंद्र ने डीएम मोनिका रानी व डीपीआरओ सर्वेश पांडेय के साथ संयुक्त बैठक भी की। जिसमें प्रकरण को लेकर दोनों से जानकारी ली। डीपीआरओ सर्वेश पांडेय ने बताया कि डिप्टी डॉयरेक्टर को मुख्य सचिव ने वार्ता के लिए भेजा था। हम सभी की मांग डीएम मोनिका रानी को स्थानांतरित करने की थी। डिप्टी डायरेक्टर ने सात दिन में डीएम के स्थानांतरण का आश्वासन दिया है।



रोजगार सेवक संघ व प्रधान संघ से भी मिला समर्थन
पंचायती राज सेवा परिषद के आह्वान पर शुरू हुए कार्य बहिष्कार व धरना प्रदर्शन में स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण संघ, उत्तर प्रदेश पंचायत राज सफाई कर्मचारी संघ, ग्राम पंचायत अधिकारी संघ व सहायक विकास अधिकारी संघ, खंड विकास अधिकारियों के संगठन प्रादेशिक विकास सेवा संवर्ग संगठन व कंसल्टिंग इंजीनियर्स एवं आर्किटेक्ट कल्याण संघ का समर्थन मिला था। वहीं सोमवार को उत्तर प्रदेश रोजगार सेवक संघ व प्रधान संंघ ने भी प्रदर्शन को अपना समर्थन दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed