{"_id":"57ed4ef94f1c1bc01c574191","slug":"the-women-opened-front-against-illicit-liquor","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवैध शराब के खिलाफ महिलाओं ने फिर खोला मार्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अवैध शराब के खिलाफ महिलाओं ने फिर खोला मार्चा
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 29 Sep 2016 10:57 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अवैध शराब के खिलाफ महिलाओं का आंदोलन मधवापुर पसियन कुट्टी गांव तक पहुंच गया है। गुरुवार को महिलाओं ने अवैध शराब के खिलाफ मोर्चा खोला। रैली निकालकर अवैध शराब की बिक्री करने वालों पर कार्रवाई की मांग की। सभी ने कहा कि जल्द ही अवैध शराब के धंधे पर रोक न लगाई गई तो उग्र आंदोलन होगा। प्रदर्शन के बाद सभी ने कोतवाली में प्रार्थना पत्र सौंपा।
मुर्तिहा क्षेत्र की मधवापुर ग्राम पंचायत में पसियनकुट्टी गांव की महिलाओं ने गुरुवार को अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ आंदोलन शुरू किया। उन्होंने गांव में नारेबाजी व प्रदर्शन किया। गांव निवासी फुलकेसरी, क्षेत्र पंचायत सदस्य आरती देवी, फूलगेंदा, गीता देवी, रीता देवी, सगुइया, कुन्नी, चंपा देवी आदि की अगुवाई में महिलाओं ने परसीपुरवा से पसियनकट्टी तक जुलूस निकाला।
उन्होंने क्षेत्र में हो रहे अवैध शराब के कारोबार को बंद करने की मांग की। कहा कि क्षेत्र में अवैध शराब के चलते झगड़े हो रहे हैं। महिलाओं ने कहा कि आबकारी विभाग व पुलिस सिर्फ दिखावे के लिए छापेमारी करती हैं।
विज्ञापन
प्रदर्शन के बाद महिलाओं ने कोतवाल को ज्ञापन सौंपा। कोतवाल विनय यादव के मुताबिक महिलाओं ने प्रदर्शन किया है। जल्द ही शराब के अवैध कारोबारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।