फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   The woman clashed with the leopard to save the child

बालक को बचाने को तेंदुए से भिड़ गई महिला

Sun, 27 Mar 2022 10:57 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 27 Mar 2022 10:57 PM IST
विज्ञापन
The woman clashed with the leopard to save the child
मोतीपुर (बहराइच)। जंगल में लकड़ी बीनने गए बालक पर तेंदुए ने हमला कर दिया। पास में मौजूद महिला ने बिना अपने जान की चिंता किए बालक को बचाने के लिए तेंदुए से भिड़ गई। लोगों की संख्या को अधिक देखते हुए तेंदुआ तत्काल बालक को छोड़कर जंगल की ओर भाग गया। घायल बालक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। महिला के इस हिम्मत की लोगों ने सराहना की।
विज्ञापन

मोतीपुर रेंज के खपरा वन चौकी के पास गुजरहना गांव निवासी फैजान (12) पुत्र सद्दीक अहमद रविवार को जंगल में लकड़ी बीनने गया था। आसपास में कई और लोग भी लकड़ी बीन रहे थे। बताया जाता है कि तभी जंगल ने तेंदुआ निकला और फैजान पर हमला कर दिया। पास में ही मौजूद महिला शमा ने बिना अपनी जान की चिंता किए बगैर बालक को बचाने के लिए तेंदुए से भिड़ गई।
विज्ञापन

तब तक आसपास के और लोग हांका लगाते हुए दौड़े। अधिक लोगों को देखकर तेंदुआ बालक को छोड़कर जंगल की ओर भाग गया। बालक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। लोगों ने महिला के इस हिम्मत की काफी सराहना की। डीएफओ आकाशदीप बधावन ने बताया कि तेंदुए के हमले की सूचना मिली है। ग्रामीणों से लगातार अपील किया जा रहा है कि जंगल की ओर न जाए। बालक की हर संभव मदद की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed