फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   The wolf that hunted the innocent girl was killed

Bahraich News: मासूम बच्ची का शिकारी भेड़िया ढेर

Sun, 14 Dec 2025 01:24 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Sun, 14 Dec 2025 01:24 AM IST
विज्ञापन
The wolf that hunted the innocent girl was killed
जेरुवा गांव के निकट सरयू नदी के कछार में वन विभाग द्वारा ढेर किया गया भेड़िया। - स्रोत : विभाग
बौंडी। सरयू के कछार में दहशत का पर्याय बने एक और भेड़िये को वन विभाग ने शनिवार देर शाम मार गिराया। जिले में अब तक पांच भेड़ियों के हमले में तीन महीने में 10 लोगों की जान जा चुकी है, जबकि पांच भेड़िये मार दिए गए हैं।
विज्ञापन


कैसरगंज की ग्राम पंचायत गोड़हिया नंबर-4 के मजरा जरूवा गांव में शनिवार को भोर में करीब चार बजे दबे पांच पहुंचा भेड़िया एक वर्षीय बच्ची आरवी को मां के पास से जबड़े में दबोचकर उठा ले गया। घटना के बाद पूरे गांव में अफरातफरी मच गई। खोजबीन हुई, लेकिन बच्ची नहीं मिल सकी। दोपहर में खेतों में बच्ची की कुछ हड्डियां बरामद हुईं, जिन्हें वन विभाग ने जांच के लिए सुरक्षित कर लिया। इस घटना के बाद वन विभाग की टीमें लगातार भेड़िये की ट्रैकिंग में जुट गईं।
विज्ञापन



डीएफओ राम सिंह यादव ने बताया कि करीब 13 घंटे बाद भेड़िये की लोकेशन सरयू कछार क्षेत्र में मिली। ड्रोन और जमीनी निगरानी के जरिये उसकी गतिविधि पर नजर रखी गई। सर्च ऑपरेशन के दौरान भेड़िया कछार में दिखाई दिया, इसके बाद शूटरों ने घेराबंदी कर देर शाम उसे गोली मार दी।
विज्ञापन
विज्ञापन



डीएफओ ने उसी भेड़िये को मार गिराने का दावा किया है, जिसने जरूवा गांव में भोर में बच्ची का शिकार किया था। इस कार्रवाई से ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है। भेड़िये के शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा।


तीन महीने में 10 मौतें, आठ बच्चे शिकार

जिले में पिछले दो महीनों के भीतर भेड़ियों के हमले में आठ बच्चों समेत कुल 10 लोगों की जान जा चुकी है। लगातार हो रहे हमलों के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर वन विभाग ने शूटरों की टीमें तैनात की थीं। इस अभियान के तहत अब तक पांच भेड़ियों को मार डाला गया है।




वयस्क था हमलावर भेड़िया
डीएफओ राम सिंह यादव ने बताया कि मारा गया भेड़िया वयस्क था, जिसकी उम्र करीब तीन से चार वर्ष आंकी गई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेजा गया है। उन्होंने कहा कि इलाके में अभी भी निगरानी जारी है और ग्रामीणों से सतर्क रहने की अपील की गई है।




अब तक मारे गए भेड़िये एक नजर में
– 28 सितंबर 2025 : तहसील कैसरगंज क्षेत्र में वन विभाग ने भेड़िये को मारा गया।

– 15 अक्टूबर 2025 : भिरग्गुपुरवा गांव के पास भेड़िया ढेर।
– 2 नवंबर 2025 : बभननपुरवा गांव के पास शूटरों ने भेड़िये को मार गिराया।
– 15 नवंबर 2025 : लोधनपुरवा से एक किमी दूर भेड़िया मारा गया।
– 13 दिसंबर 2025 : गोड़हिया नंबर-3 के सरयू तट के किनारे भेड़िया ढेर।




ये हुए भेड़िये के शिकार
10 सितंबर : मंझारा तौकली के परागपुर निवासी ज्योति (4) पुत्री रामजीत की मौत।
12 सितंबर : भौंरी के बहोरवा निवासी संध्या (4 माह) पुत्री दिनेश की मौत।
20 सितंबर : मंझारा तौकली गंदूझाला निवासी अंकेश (3) पुत्र रक्षाराम यादव (भेड़िया उठा ले गया लाश नहीं मिली)।
24 सितंबर : बाबा बंग्ला मंझारा तौकली निवासी सोनी (2) पुत्री बाबूलाल की मौत।
30 सितंबर : प्यारे पुरवा निवासी खेदन (70) और उनकी पत्नी मनकी (65) की मौत।
02 नवंबर : कंदौली गांव निवासी शानवी (2) पुत्री राकेश की मौत।
13 नवंबर : कैसरगंज तहसील के गोडहिया नंबर-3, नया लोधन पुरवा गांव निवासी जाह्नवी(3) पुत्री संतोष (भेड़िया उठा ले गया)।
29 नवंबर : पयागपुर रेंज के खोरिया सफीक ग्राम में 10 माह की सुनीता को मां के पास से उठा ले गया भेड़िया।
13 दिसंबर : ग्राम लालापुरवा निवासी आरवी उर्फ पिंकी (01) को ननिहाल जरुवा में मां रामकुमारी के पास से खींच ले गया भेड़िया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed