फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   The weather was pleasant due to rain in Terai

तराई में बारिश से मौसम हुआ सुहाना

Fri, 13 Sep 2019 10:15 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 13 Sep 2019 10:15 PM IST
विज्ञापन
The weather was pleasant due to rain in Terai
बहराइच। तराई में गुरुवार रात से शुरु हुई बारिश शुक्रवार को भी जारी रही। शहर के साथ ग्रामीण क्षेत्रों में हुई बरसात से तपिश व उमस से लोगों को राहत मिली है। वहीं फसलों को भी फायदा हुआ है। मौसम वैज्ञानिक दो दिनों के अंदर और बारिश की संभावना जता रहे हैं।
विज्ञापन

तराई में कई दिनों से बारिश नहीं हो रही थी। शहर के लोगों को धूप की तेज तपिश और उमस का सामना करना पड़ रहा था। गुरुवार की रात अचानक मौसम बदल गया। मौसम बदलने के साथ ही तेज बारिश होने लगी। रात को दस बजे से लेकर आधे घंटे तक झमाझम बारिश हुई। जिसके बाद लोगों को कुछ राहत मिली।
विज्ञापन

वहीं शुक्रवार की सुबह से ही बादल छाए रहे। दिन में करीब दो बजे झमाझम बारिश हुई। इसके बाद रिमझिम बरसात का सिलसिला जारी रहा। ग्रामीण इलाके में भी बारिश होती रही। झमाझम हुई बारिश से किसानों में खुशी की लहर दौड़ गई। बूंद-बूंद पानी के लिए तरस रहे किसानों के लिए इंद्र देवता वरदान साबित हुए। मक्का,धान, गन्ना, उरद, मूंग, अरहर आदि फसलें बिना पानी के झुलस रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूरे दिन हुई झमाझम बारिश से किसानों की आंखों में चमक लौट आई है। ग्राम देवलखा के किसान अमरेश वर्मा ने बताया कि पंपसेट से पानी भरने से फसलों को भरपूर मात्रा में पानी नहीं मिल पा रहा था और डीजल के खर्च से किसानों की कमर टूट रही थी। इसलिए इस समय हुई बारिश ने लोगों में खुशी की लहर है। मौसम वैज्ञानिक डॉ. वीपी सिंह ने बताया कि फसलों को बरसात से काफी फायदा मिला है। दो दिन तक और बारिश होने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed